Vivo X200T vs Motorola Signature vs OnePlus 13s: 2026 में कौन सा फोन है बेस्ट?

Vivo ने भारत में नया स्मार्टफोन Vivo X200T लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Motorola Signature और OnePlus 13s से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जनवरी 2026 15:34 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट दिया गया है।
  • Motorola Signature में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर है।
  • OnePlus 13s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo X200T vs Motorola Signature vs OnePlus 13s

Photo Credit: Vivo/Motorola/OnePlus

Vivo ने भारत में नया स्मार्टफोन Vivo X200T लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर हाल ही में लॉन्च हुए Motorola Signature और OnePlus 13s से हो रही है। Vivo X200T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट दिया गया है। वहीं Motorola Signature में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। जबकि OnePlus 13s क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है। आइए Vivo X200T, Motorola Signature और OnePlus 13s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Vivo X200T vs Motorola Signature vs OnePlus 13s

कीमत
Vivo X200T के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है। वहीं Motorola Signature के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 64,999 रुपये है। जबकि OnePlus 13s के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Vivo X200T में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स ब्राइटनेस है।  जबकि Motorola Signature में 6.8 इंच की सुपर एचडी LTPO एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन 1264x2780 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स है। वहीं OnePlus 13s में 6.32 इंच की LTPO डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 2640x1216 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर
Vivo X200T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट दिया गया है। वहीं Motorola Signature में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। जबकि OnePlus 13s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo X200T एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है। जबकि Motorola Signature एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। वहीं OnePlus 13s ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप
Vivo X200T के रियर में 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Motorola Signature के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। जबकि OnePlus 13s के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

डाइमेंशन
Vivo X200T की लंबाई 160 मिमी, चौड़ाई 74.2 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 203 ग्राम है। वहीं Motorola Signature की लंबाई 162.1 मिमी, चौड़ाई 76.4 मिमी, मोटाई 6.99 मिमी और वजन 186 ग्राम है। जबकि OnePlus 13s की लंबाई 150.8 मिमी, चौड़ाई 71.7 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 185 ग्राम है।

बैटरी बैकअप
Vivo X200T में 6200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Motorola Signature में 5,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus 13s में 5850mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and premium design
  • Bright AMOLED display
  • Decent cameras
  • Top-notch performance
  • Clean user interface
  • Bad
  • Overheating issue
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1264x2780 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact form factor
  • Flagship-grade CPU performance
  • Excellent primary camera
  • Some useful AI features
  • Long-lasting battery
  • Four years of Android OS upgrades
  • No bloatware
  • Bad
  • Telephoto camera performance
  • Lacks an ultrawide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.32 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1216x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.