Vivo X200 Ultra vs Vivo X200s: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट

Vivo ने चीनी बाजार में Vivo X200 Ultra और Vivo X200s को चीन में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2025 12:29 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 Ultra में 6.82 इंच 2K 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
  • Vivo X200s में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Vivo X200 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।

Vivo X200 Ultra और Vivo X200s में AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने चीनी बाजार में Vivo X200 Ultra और Vivo X200s को चीन में लॉन्च किया गया है। अगर आप इन दोनों फोन में से किसी एक का चयन करने का सोच रहे हैं तो हम इन दोनों के बीच तुलना कर रहे हैं। X200 Ultra में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी दी गई है। Vivo X200s में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 6200mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Vivo X200 Ultra और Vivo X200s के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X200 Ultra vs Vivo X200s

 
कीमत और स्टोरेज
Advertisement
Vivo X200 Ultra के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 6,499 (लगभग 75,500 रुपये), 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 6,999 (लगभग 84,000 रुपये) और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 (लगभग 92,000 रुपये) है। वहीं Vivo X200s के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 4199 yuan (लगभग 49,115 रुपये), 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत 4399 yuan (लगभग 51,455 रुपये), 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 4699 yuan (लगभग 54,965 रुपये), 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 4999 yuan (लगभग 58,475 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 5499 yuan (लगभग 64,320 रुपये) है।
 
ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo X200 Ultra एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। वहीं Vivo X200s भी एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। 
Advertisement

डिस्प्ले
Vivo X200 Ultra में 6.82 इंच 2K 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1440 x 3168 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo X200s में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 5000 निट्स तक पीक  ब्राइटनेस है।
Advertisement

प्रोसेसर
Vivo X200 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo X200s में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ 3nm प्रोसेसर के साथ Immortalis-G925 GPU दिया गया है।
Advertisement

कैमरा सेटअप
Vivo X200 Ultra के रियर में f/1.69 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT-818 35mm प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT-818 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/1.69 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल 85mm Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल कैमरा है। जबकि Vivo X200s के रियर में f/1.57 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल 3X पेरीस्कोप टेलीफोटो Sony IMX882 कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Advertisement

बैटरी बैकअप
Vivo X200 Ultra में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo X200s में 6200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन 
Vivo X200 Ultra में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS, OTG और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। जबकि Vivo X200s में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, NFC और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

डाइमेंशन
Vivo X200 Ultra की लंबाई 163.14 मिमी, चौड़ाई 76.76 मिमी, मोटाई 8.69 मिमी और वजन 229 ग्राम है। वहीं Vivo X200s की लंबाई 160.01 मिमी, चौड़ाई 74.29 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 205 ग्राम (सफेद)/ 203 ग्राम (मिंट ब्लू, सफेद, लैवेंडर) है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

3168x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.