Vivo X200 Pro में मिलेगी 6000mAh की बैटरी! लॉन्च से पहले खुलासा

Vivo X200 Pro सीरीज के टॉप मॉडल के रूप में लॉन्च हो सकता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अगस्त 2024 17:11 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 Pro में 6000mAh या उससे भी बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • X200 Pro में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • एक्स200 में 6.4 इंच का कॉम्पेक्ट डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Vivo X100 सीरीज को कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में पेश किया था।

Vivo X200 कंपनी की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज होगी जिसे अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। अब सीरीज के प्रो मॉडल को लेकर एक बड़ा अपडेट मिला है। Vivo X200 Pro स्मार्टफोन की बैटरी कैपिसिटी के बारे में यहां जानकारी लीक की गई है। 

Vivo X200 Pro सीरीज के टॉप मॉडल के रूप में लॉन्च हो सकता है जिसे लेकर एक लीक सामने आया है। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से इसकी बैटरी को लेकर खुलासा किया गया है। Vivo X200 Pro में 6000mAh या उससे भी बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। टिप्स्टर ने Weibo पर एक पोस्ट में इस बात का दावा किया है। 

Vivo X200 Pro इस साल लॉन्च होने वाला पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट कमर्शियल रूप से इस्तेमाल होगा। यह चिपसेट अभी रिलीज होना बाकी है। इसलिए वीवो एक्स200 प्रो की परफॉर्मेंस पर सबकी नजरें टिकी रहेंगीं। टिप्स्टर ने इससे पहले भी इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को लेकर कई बातें कही हैं। मसलन, वनिला मॉडल यानी एक्स200 में 6.4 इंच का कॉम्पेक्ट डिस्प्ले दिया जा सकता है जबकि X200 Pro में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। 

Vivo X200 फोन में 50MP Sony सेंसर मेन कैमरा के रूप में मौजूद होगा। साथ में 3X मिडरेंज टेलीफोटो लेंस इसमें देखने को मिल सकता है। फोन में 1.5K डिस्प्ले पैनल भी बताया गया है। यह डिस्प्ले चीन के ही मेनुफैक्चरर की ओर से ही बनाया जाएगा। डिस्प्ले में पतले बेजल्स होंगे। Vivo X200 Pro में जबकि, 6.7 इंच का OLED पैनल देखने को मिल सकता है। यह कर्व्ड डिस्प्ले होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन, और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। इस फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। Vivo X200 सीरीज के अक्टूबर तक लॉन्च होने की अफवाहें हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.