Vivo X200 FE के रैम और स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा, जुलाई में होगा लॉन्च!

Vivo कथित तौर पर भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन Vivo X200 FE पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 मई 2025 11:25 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 FE कॉम्पैक्ट फोन में 6.1 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले होगी।
  • Vivo X200 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Vivo X200 FE में 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है।

Vivo X200 में 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन Vivo X200 FE पर काम कर रहा है। शुरुआत में इसे Vivo X200 Pro Mini माना जा रहा था, जिसे अक्टूबर 2024 में चीन में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि भारत में Vivo X200 FE नाम से एक अलग फोन मिलेगा जो Vivo X200 और Vivo X200 Pro से कम कीमत पर उपलब्ध होगा। स्मार्टप्रिक्स की एक नई रिपोर्ट में X200 FE के लॉन्च की तारीख के साथ-साथ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। आइए Vivo X200 FE के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo X200 FE Price (Expected)


रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X200 FE जुलाई में लॉन्च होगा। यह दो स्टोरेज वेरिएंट जैसे कि 12GB+256GB और 16GB+512GB में आएगा। देश में इस फोन की कीमत 50 हजार रुपये से 60 हजार रुपये के बीच होने की संभावना है।
 

Vivo X200 FE Specifications


Vivo X200 FE कॉम्पैक्ट फोन में 6.1 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 प्लस या डाइमेंसिटी 9400e प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिसे डाइमेंसिटी 9300+ का ट्विक्ड वर्जन कहा जा रहा है। X200 FE में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन का वजन सिर्फ 200 ग्राम बताया जा रहा है।

कैमरा सेटअप के लिए X200 FE के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 3x टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच OS 15 पर काम करने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसे तीन साल के OS अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया जाएगा। संभावना है कि यह Vivo S30 Pro Mini का रीब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे इस महीने चीन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  2. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  3. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  4. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  5. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  6. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  7. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.