Vivo X200 FE लॉन्च होगा 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग के साथ! भारतीय सर्टिफिकेशन में स्पॉट

कयास है कि Vivo X200 FE फोन Vivo S30 Pro Mini का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मई 2025 12:25 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।
  • फोन में रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है।
  • यह MediaTek Dimensity 9400e SoC से लैस हो सकता है।

Vivo X200 में 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo अपने कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार करने जा रही है। कंपनी प्रीमियम कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन्स में नया एडिशन करने जा रही है जो कि Vivo X200 FE के रूप में होगा। फोन ने अब भारतीय सर्टिफिकेशन भी प्राप्त कर लिया है। इसके अलावा यह कई और सर्टिफिकेशंस में नजर आ चुका है। आइए डिटेल में जानते हैं कैसा होगा X200 FE स्मार्टफोन। 

Vivo X200 FE को लेकर लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है। फोन एक के बाद एक सर्टिफिकेशंस में नजर आ रहा है जिससे पता चलता है कि यह जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। फोन को मॉडल नम्बर V2503 के साथ भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर स्पॉट किया गया है। इसके अलावा यह सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया और EEC क्षेत्र के सर्टिफिकेशन भी प्राप्त कर चुका है। फोन जल्द ही ग्लोबल लेवल पर पेश होने वाला है। 

Vivo X200 FE के लिए कयास है कि फोन Vivo S30 Pro Mini का रिब्रांडेड वर्जन होगा। Vivo S30 Pro Mini को कंपनी चीन में अगले हफ्ते लॉन्च करने वाली है। लीक्स की मानें तो X200 FE फोन में 6.31 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। यह MediaTek Dimensity 9400e SoC से लैस हो सकता है। 

फोन में 6,500mAh बैटरी बताई जा रही है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया जा सकता है। फोन में तीसरा सेंसर 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस हो सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन Android 15 और Vivo के FunTouch OS 15 के साथ आ सकता है। 

भारत में फोन 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है। फोन की कीमत 50 हजार रुपये से 60 हजार रुपये के बीच में हो सकती है। हालांकि इसके भारत में लॉन्च के बारे में अधिकारिक तौर पर कंपनी की ओर से अभी कोई संकेत नहीं है। फोन Gray, Black, Pink, और Yellow कलर शेड्स में आ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  2. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  3. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  2. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  3. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  4. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  5. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  6. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  7. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  8. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  9. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  10. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.