Vivo X100 Ultra, Vivo S19 Pro आया 3C ऑथोरिटी पर नजर, जानें क्या होगा खास

Vivo X100 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और 6.78 इंच की सैमसंग AMOLED E7 डिस्प्ले होगी, जिसका 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2024 13:55 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X100 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा।
  • Vivo X100 Ultra में 6.78 इंच की सैमसंग AMOLED E7 डिस्प्ले होगी।
  • Vivo X100 Ultra में 50 मेगापिक्सल LYT-900 प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

Vivo X100 में 16GB RAM दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo X100 Ultra फ्लैगशिप फोन चीन में मई में लॉन्च होने की उम्मीद है। कथित तौर पर चीन में 3C ऑथोरिटी ने लॉन्च से पहले डिवाइस को मंजूरी दे दी है। वहीं, कथित S19 Pro फोन 3C के डाटाबेस में सामने आया है। यहां हम आपको Vivo X100 Ultra और Vivo S19 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X100 Ultra


रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी Vivo X100 Ultra में चीनी बाजार के लिए V2366GA और V2366HA मॉडल नंबर हैं। "GA" वेरिएंट एक 5G फोन है, जबकि "HA" मॉडल कथित तौर पर सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। 3C ऑथोरिटी ने Vivo X100 Ultra के 5G वेरिएंट को मंजूरी दे दी है। इससे पता चला है कि फोन 80W चार्जिंग के साथ आ सकता है। ऐसा लग रहा है कि सैटेलाइट कनेक्टिविटी वेरिएंट को आने वाले दिनों में 3C सर्टिफिकेशन भी मिल सकता है।


Vivo X100 Ultra के स्पेसिफिकेशंस


रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Vivo X100 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और 6.78 इंच की सैमसंग AMOLED E7 डिस्प्ले होगी, जिसका 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन के रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल LYT-900 प्राइमरी कैमरा, 50 गापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है जो 4.3x ऑप्टिकल जूम और 200x डिजिटल जूम का सपोर्ट करता है। यह फोन 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट करने की उम्मीद है। उम्मीद है कि Vivo X100 Ultra मई में चीन में Dimensity 9300+ पावर्ड Vivo X100s और X100s Pro के साथ लॉन्च होगा। यह भी कहा जा रहा है कि फोन को X100 Ultra के बजाय Vivo X100s Ultra कहा जाएगा।


Vivo S19 सीरीज


मॉडल नंबर V2364A और V2362A Vivo फोन के लिए 3C सर्टिफिकेशन की पुष्टि करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन में ये फोन Vivo S19 और Vivo S19 Pro के तौर पर आएंगे। फिलहाल दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि Vivo S19e के साथ Vivo S19 और Vivo S19 Pro को जून में पेश किया जाएगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo X100 Ultra, Vivo S19 Pro, 3C Authority

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.