Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन

Vivo ने बीते हफ्ते भारत में अपना फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च किया था जो कि आज से बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2026 13:47 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच की 2K+ LTPO एमोलेड डिस्प्ले है।
  • Vivo X Fold 6 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Vivo X Fold 6 में 6,900mAh की बैटरी आती है।

Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच की 2K+ LTPO एमोलेड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने बीते हफ्ते भारत में अपना फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च किया था जो कि आज से बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। सबसे खास बात यह है कि इस फोन को अभी खरीदने पर कंपनी बैंक ऑफर के जरिए ₹26,400 डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस में फ्लैट ₹22,000 की बचत प्रदान कर रही है। अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए Vivo X Fold 6 पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर प्रभावी कीमत और अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo X Fold 6 Price

Vivo X Fold 6 की सेल आज से शुरू हो गई है। ग्राहक वीवो की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से इसे खरीद सकते हैं। Vivo X Fold 6 के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,19,999 है। लॉन्च ऑफर के तहत एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹26,400 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,93,599 हो जाएगी। इसके अलावा पुराना डिवाइस एक्सचेंज में देने पर फ्लैट ₹22,000 एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।

Advertisement

Vivo X Fold 6 Features & Specifications

Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच की 2K+ LTPO एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2504×2312 पिक्सल और 1Hz-120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। वहीं इसमें 6.51 इंच की LTPO एमोलेड कवर डिस्प्ले आती है, जिसका रेजॉल्यूशन 2528×1120 पिक्सल, 1Hz-120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। X Fold 6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 सुपर एडिशन चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड OriginOS 7 Fold पर काम करता है।

X Fold 6 के रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। इसमें 6,900mAh की बैटरी आती है जो कि 80W फ्लैश चार्ज और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IPX8, IPX9 और IP5X रेटिंग से लैस किया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.