Vivo X Fold 5, X200 FE आज हो रहे भारत में लॉन्च, जानें अनुमानित फीचर्स और कैसे देखें लाइवस्ट्रीम

Vivo आज यानी कि 14 जुलाई को भारतीय बाजार में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जुलाई 2025 10:22 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 FE में 6.31 इंच की डिस्प्ले मिलने की पुष्टि हुई है।
  • Vivo X200 FE में 50 मेगापिक्सल ZEISS ब्रांडेड कैमरा होगा।
  • Vivo X200 FE में 6,500mAh की बड़ी बैटरी होगी।

Vivo X200 FE में 6.31 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: Vivo

Vivo आज यानी कि 14 जुलाई को भारतीय बाजार में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है, जिसमें एक फोल्डेबल फ्लैगशिप और दूसरा एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट फोन है। Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE को आज एक आधिकारिक लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा। टीजर से पता चला है कि ये फोन काफी हद तक अपने चीनी वेरिएंट जैसे होंगे। X Fold 5 में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन चिपसेट मिलेगा। आइए लॉन्च होने से पहले इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo X Fold 5, X200 FE लॉन्च इवेंट कब और कहां देखें


Advertisement
Vivo X Fold 5 और X200 FE भारत में 14 जुलाई, 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे। इच्छुक यूजर्स Vivo के सोशल मीडिया चैनल के साथ-साथ ब्रांड के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इन स्मार्टफोन की कीमत के साथ-साथ सभी लॉन्च ऑफर्स का खुलासा तभी होगा।


Vivo X Fold 5, X200 FE Specifications (Expected)


Vivo X200 FE
Vivo X200 FE में 6.31 इंच की डिस्प्ले मिलने की पुष्टि हुई है। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में ड्यूल 50 मेगापिक्सल ZEISS ब्रांडेड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होगा। इस फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी होगी जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। फोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस होगा। X200 FE ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर से लैस होगा। यह फोन UFS 3.1 स्टोरेज से लैस होगा। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Vivo FunTouch OS 15 के साथ आएगा।
Advertisement

Vivo X Fold 5
हालांकि, Vivo X Fold 5 के भारतीय वेरिएंट के पूरे स्पेसिफिकेशन का खुलासा आधिकारिक घोषणा पर होगा, लेकिन इसके चीनी वेरिएंट को देखते काफी कुछ पता चला है। फोल्डेबल फोन में 8.03 इंच की 2K+ 8T LTPO AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले होगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करेगी। वहीं 6.53 इंच की फुल HD+ LTPO AMOLED कवर डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी। X Fold 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 750 GPU होगा। इसमें 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज होने की संभावना है। भारत में यह एंड्रॉयड पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलने की उम्मीद है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो X Fold 5 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल सोन IMX882 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन में 80W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। ड्यूराबिलिटी के लिए IPX9+ रेटिंग हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.