200 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Vivo V60e लॉन्च, 6500mAh बैटरी के साथ ऐसे हैं फीचर्स

Vivo ने आज मंगलवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V60e लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2025 13:12 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V60e में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo V60e में 6,500mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo V60e में 12GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

Vivo V60e में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने आज मंगलवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V60e पेश कर दिया है। सबसे खास बात इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो  प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12GB RAM दी गई है। इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए Vivo V60e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo V60e Price

Vivo V60e के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के मामले में यह स्मार्टफोन एलीट पर्पल और नोबल गोल्ड कलर में आता है। यह फोन बिक्री के लिए वीवी की आधिकारिक वेबसाइट , फ्लिपकार्ट, अमेजन और अन्य रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

Advertisement

इस फोन की प्री-बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। या इसके अलावा 10 प्रतिशत एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। कंपनी 1 साल की फ्री एक्सटेंड वारंटी और 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प प्रदान कर रही है।

Vivo V60e Features, Specifications

Vivo V60e में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 × 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। V60e एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 16.353 सेमी, चौड़ाई 7.696 सेमी, मोटाई 0.749 सेमी और वजन 190 ग्राम है।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो V60e के रियर में f/1.88 अपर्चर,OIS सपोर्ट और 30x जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का आई ऑटो फोकस ग्रुप फ्रंट कैमरा है। यह भारत का पहला ऐसा फोन है जो AI फेस्टिवल पोर्ट्रेट, AI फोर सीजन पोर्ट्रेट और इमेज एक्सपैंडर फीचर्स से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, IR ब्लास्टर और टाइप सी 3.0 पोर्ट शामिल है। इसके अलावा Vivo ने AI कैप्शन, AI इरेज 3.0, AI स्मार्ट कॉल एसिस्टेंट और जेमिनी जैसे AI फीचर्स का एक सेट पेश किया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है।

Vivo V60e की कीमत कितनी है?

Vivo V60e के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।

Advertisement

Vivo V60e की बैटरी कैसी है?

Vivo V60e में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Vivo V60e का कैमरा कैसा है?

Vivo V60e के रियर में f/1.88 अपर्चर,OIS सपोर्ट और 30x जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का आई ऑटो फोकस ग्रुप फ्रंट कैमरा है।

Advertisement

Vivo V60e में कौन सा प्रोसेसर है?

Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good portrait photography
  • Impressive battery life
  • Bad
  • Insufficient outdoor brightness
  • Significant bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77-inch

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7360 टर्बो

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.