Vivo V60 Lite 4G फोन 6,500mAh बैटरी, 50MP Sony सेंसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च

Vivo V60 Lite 4G (2026) लॉन्च कर दिया गया है। फोन में Snapdragon 6s Gen 2 चिप, 6,500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 50MP Sony IMX882 कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 फरवरी 2026 11:14 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 6s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आया Vivo V40 Lite का 4G मॉडल
  • 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग है खासियत
  • 50MP Sony IMX882 डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद

6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग है Vivo V60 Lite 4G (2026) की खासियत

Photo Credit: Vivo

Vivo V60 Lite 4G का 2026 वेरिएंट लॉन्च किया गया है। Vivo ने पिछले साल V60 Lite के 5G वर्जन को लॉन्च किया था। जैसा कि पूरे नाम से पता चलता है, नया Vivo स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है और Snapdragon 6s Gen 2 SoC से लैस है। इसमें 6,500 mAh की बैटरी 90 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। नया Vivo फोन डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ आता है, जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 है और एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। नीचे हम इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।

Vivo V60 Lite 4G (2026) की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन फोन को पनामा वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Vivo V60 Lite 4G (2026) में 6.77 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन Qualcomm के Snapdragon 6s Gen 2 SoC से लैस आता है। बता दें कि Vivo V60 Lite 5G में MediaTek Dimensity 7360 Turbo दिया गया है। फोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। 

Vivo V60 Lite 4G के डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS, BeiDou, OTG और USB Type-C पोर्ट के ऑप्शन हैं। इसमें ई-कम्पास, डिस्टेंस सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, लाइट सेंसर और गायरोस्कोप दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। Vivo V60 Lite 4G की 6,500mAh बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Advertisement

स्मार्टफोन का साइज 163.77 × 76.28 × 7.59mm और वजन लगभग 194 ग्राम है। फोन धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP65 रेटेड बिल्ड लेकर आता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। प्रोसेसर के छोड़ फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स Vivo V60 Lite 5G के साथ मेल खाते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.