2026 का बंपर धमाका, Vivo का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला ये स्मार्टफोन मिल रहा जबरदस्त सस्ता, देखें डील

Vivo ने बीते साल अगस्त में मिड रेंज स्मार्टफोन Vivo V60 लॉन्च किया था, जिसे जनवरी 2026 में सस्ते में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जनवरी 2026 08:01 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V60 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo V60 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलता है।
  • Vivo V60 में 6500mAh की बैटरी आती है।

Vivo V60 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने बीते साल अगस्त में अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Vivo V60 लॉन्च किया था। अगर आप इस स्मार्टफोन को अभी अभी नए साल के मौके पर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर वाला यह स्मार्टफोन क्रोमा पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। आइए Vivo V60 पर मिलने वाले ऑफर से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo V60 Price & Offer

Vivo V60 का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट क्रोमा पर 36,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (4000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 32,999 रुपये हो जाएगी।

Vivo V60 Specifications

Vivo V60 में 2392 x 1080 रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स ग्लोबल ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। V60 में 6500mAh की बैटरी आती है जो कि 90W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप के लिए V60 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस और आईआर ब्लास्टर शामिल है।

Advertisement

Vivo V60 की कीमत कितनी है?

Vivo V60 का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट क्रोमा पर 36,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Vivo V60 की डिस्प्ले कैसी है?

Vivo V60 में 2392 x 1080 रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स ग्लोबल ब्राइटनेस है।

Advertisement

Vivo V60 की बैटरी कैसी है?

Vivo V60 में 6500mAh की बैटरी आती है जो कि 90W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Vivo V60 में कैमरा कैसा है?

Vivo V60 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा आता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.