वीवो वी5एस बनाम जियोनी ए1 बनाम ओप्पो एफ1एसः कौन है सबसे बेहतर?

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2017 16:49 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी5 स्मार्टफोन को 18,990 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • इसकी भिड़ंत ओप्पो एफ1एस और जियोनी ए1 से होगी
  • तीनों ही हैंडसेट बेहतरीन फ्रंट कैमरे से लैस हैं
वीवो ने एक हिट फॉर्मूला बनाया और उसे ही बार-बार भुनाने की कोशिश कर रही है। हम ऐसा कंपनी की वी5 सीरीज़ के संदर्भ में कह रहे हैं। वीवो वी5 और वीवो वी5 प्लस की सफलता के बाद कंपनी ने अपनी वी5 सीरीज़ का तीसरा हैंडसेट वीवो वी5एस लॉन्च किया है। वीवो वी5एस की कीमत 18,990 रुपये है। फोन खरीदने से पहले आपकी नज़र सबसे पहले 20 मेगापिक्सल के मूनलाइट कैमरा की ब्रांडिंग पर जाएगी। यह हैंडसेट का सबसे अहम फ़ीचर भी है। इसमें कोई दोमत नहीं है कि वीवो अपने वी5एस हैंडसेट को मार्केट में सेल्फी स्मार्टफोन की पहचान देना चाहती है। गौर करने वाली बात है कि मार्केट में इस तरह से फ़ीचर से लैस कई और स्मार्टफोन पहले से मौज़ूद हैं। हम बात कर रहे हैं कि जियोनी ए1 और ओप्पो एफ1एस की। मज़ेदार बात यह है कि इन दोनों ही हैंडसेट की कीमत भी 20,000 रुपये के रेंज में है।

कीमत
वीवो वी5एस स्मार्टफोन को 18,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह 6 मई से उपलब्ध होगा। यह हैंडसेट मैटे ब्लैक और क्राउन गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। बात करें जियोनी ए1 की तो यह 19,999 रुपये का फोन है। कंपनी ने इस डिवाइस को ग्रे, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया है। वहीं, पुराना ओप्पो एफ1एस स्मार्टफोन 17,990 रुपये में आपका हो जाएगा। यह गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ग्रे रंग में बिक रहा है।

(जानें: वीवो वी5एस बनाम जियोनी ए1 बनाम ओप्पो एफ1एस)

डिस्प्ले और डिज़ाइन
वीवो वी5एस के डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। पहली नज़र में वीवो वी5एस बहुत हद तक वीवो वी5 प्लस जैसा ही लगता है। वीवो वी5 प्लस की तरह वी5एस में भी 5.5 इंच का डिस्प्ले है, हालांकि इसमें एचडी स्क्रीन है। इस 2.5डी गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है।
Advertisement

(जानेंः वीवो वी5एस के स्पेसिफिकेशन)

दूसरी तरफ, जियोनी ए1 में 5.5 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं, ओप्पो एफ1एस में आपको 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मिलेगा जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है।
Advertisement

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
Advertisement
वीवो के लेटेस्ट वीवो वी5एस हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। मल्टी-टास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

(जानेंः जियोनी ए1 के स्पेसिफिकेशन)

जियोनी के स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी10 चिपसेट दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और आप चाहें तो 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

ओप्पो एफ1एस के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। दोनों ही वेरिएंट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट के साथ ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 एमपी2 जीपीयू इंटिग्रेटेड हैं। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल में लाया जा सकेगा।

कैमरा
इन तीनों ही स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं, ख़ासकर सेल्फी कैमरे। वीवो वी5एस में आपको 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जिसके साथ कंपनी का मूनलाइट फ्लैश दिया गया है। इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है।

(जानेंः ओप्पो एफ1एस के स्पेसिफिकेशन)

वहीं, जियोनी ए1 और ओप्पो एफ1एस के फ्रंट और रियर कैमरे एक जैसे ही हैं। कम से कम मेगापिक्सल के हिसाब से। जियोनी ए1 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरे के अलावा 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

ओप्पो एफ1एस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह 1/3.1 इंच सेंसर और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। ओप्पो एफ1एस का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 अपर्चर और डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस है।

बैटरी
वीवो वी5एस की बैटरी 3000 एमएएच की है। जियोनी ए1 की बैटरी की क्षमता  4,010 एमएएच है और ओप्पो एफ1एस में 3075 एमएएच की बैटरी दी गई है।

इन तीनों में सबसे बेहतर फोन कौन है? यह कह पाना अभी थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि हमने वीवो वी5एस को अभी तक रिव्यू नहीं किया है। लेकिन आप पसंद और बजट के हिसाब ऊपर दी गई बातों को ध्यान में रखकर अपने के लिए एक खास फोन खरीद सकते हैं।
 
वीवो वी5एस बनाम जियोनी ए1 बनाम ओप्पो एफ1एस

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.50 इंच5.50 इंच5.50 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक एमटी6750वीमीडियाटेक हीलियो पी10 मीडियाटेक एमटी6750वी
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी3 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
3000 एमएएच4010 एमएएच3075 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 6.0एंड्रॉ़यड 7.0एंड्रॉ़यड 5.1
रिज़ॉल्यूशन
720x1280 पिक्सल1080x1920 पिक्सल720x1280 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.505.505.50
रिज़ॉल्यूशन
720x1280 पिक्सल1080x1920 पिक्सल720x1280 पिक्सल
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
267--
आस्पेक्ट रेशियो
--16:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
MediaTek MT6750MediaTek Helio P10 (MT6755)MediaTek MT6750
रैम
4 जीबी4 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256128

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.2)
रियर फ्लैश
दोहरी एलईडीहांदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैश
हां--
रियर ऑटोफोकस
--फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
Funtouch OS 3.0Amigo 4.0ColorOS 3.0

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन/एसी-802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहांहां
एनएफसी
नहींनहींनहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहींनहींनहीं
यूएसबी ओटीजी
हांहांहां
सिम की संख्या
222
Wi-Fi Direct
नहींनहींनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
नहींनहींनहीं
माइक्रो यूएसबी
--हां

सिम 1

सिम टाइप
माइक्रो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिममाइक्रो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांनहीं
बैरोमीटर
नहींनहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसर
नहींनहींनहीं
फिंगरप्रिंट सेंसर
--हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V5s, Gionee A1, OPPO F1s

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.