Vivo V50 के रैम, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का लॉन्च से पहले खुलासा, जानें क्या कुछ है खास

Vivo कथित तौर पर Vivo V50 पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जनवरी 2025 21:16 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V50 दो स्टोरेज ऑप्शन 12GB+ 256GB और 12GB+ 512GB में आएगा।
  • Vivo V50 में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है।
  • Vivo V50 एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड फनटच OS 15 पर काम करेगा।

Vivo S20 में 6.67 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर Vivo V50 पर काम कर रहा है। बीते साल अक्टूबर में V50 फोन IMEI डेटाबेस में V2427 मॉडल नंबर के साथ नजर आया था। हाल ही में इस फोन को कई सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म्स जैसे कि ईईसी (यूरोप), बीआईएस (भारत), टीडीआरए (यूएई) और एनबीटीसी (थाईलैंड) पर देखा गया है। अब Vivo V50 ताइवान के NCC रेगुलेटरी बॉडी पर नजर आया है। लिस्टिंग से पहली बार फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस के साथ फोटो का खुलासा हुआ है। आइए Vivo V50 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo V50 Design


NCC सर्टिफिकेशन के जरिए Vivo V50 की जो फोटो सामने आई हैं, उनसे पता चला है कि यह व्हाइट, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 165 मिमी और चौड़ाई 75 मिमी है, लेकिन इसकी मोटाई के बारे में कुछ पता नहीं चला है। कैमरा सेटअप ओवल शेप में है, जिसमें दो कैमरे दिए गए हैं, जिनके साथ एक रिंग एलईडी फ्लैश है। डिजाइन काफी हद तक Vivo S20 जैसा लगता है, जो दिसंबर 2024 से चीन में उपलब्ध है।


Advertisement
Vivo V50 Specifications (Expected)


NCC सर्टिफिकेशन से खुलासा हुआ है कि Vivo V50 दो स्टोरेज ऑप्शन 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा। V50 में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है। यहां पता चला है कि V50 डायरेक्ट रीब्रांड के बजाय Vivo S20 का एक मोडिफाइड वर्जन हो सकता है, क्योंकि S20 बड़ी 6,500mAh बैटरी के साथ आता है। V50 पर छोटी बैटरी का साइज S20 के मुकाबले में स्लिम प्रोफाइल का सुझाव देता है, जिसमें 7.2 मिमी की स्लिम प्रोफाइल है।

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो V50 एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड फनटच OS 15 पर काम करेगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, एनएफसी और जीपीएस आदि शामिल होंगे। ऐसा लग रहा है कि V50 इस साल की पहल तिमाही Vivo V50 Pro के साथ लॉन्च हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.