Vivo V50 को प्री-ऑर्डर करने वालों को मिलेगी 1 साल की एक्स्ट्रा वारंटी, स्क्रीन प्रोटेक्शन पर भारी डिस्काउंट! 17 फरवरी को होगा लॉन्च

Vivo का कहना है कि 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच की कीमत वाले डिवाइस के लिए मूल कीमत 4,698 रुपये और 40,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच की कीमत वाले डिवाइस के लिए 5,498 रुपये होती है, लेकिन Vivo V50 को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को यह प्लान 999 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 फरवरी 2025 15:53 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V50 भारत में 17 फरवरी को लॉन्च होगा
  • ग्राहकों को 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी बिल्कुल मुफ्त मिलेगी
  • 1 साल का स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन प्लान भी फ्लैट 999 रुपये में मिलेगा

Photo Credit: Vivo

Vivo V50 भारत में 17 फरवरी को लॉन्च हो रहा है। इसके दस्तक देने से अब कुछ दिन पहले कंपनी ने Vivo V50 के प्री-ऑर्डर ऑफर्स को घोषित किया है। जो यूजर्स Vivo स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें एक साथ की एक्स्ट्रा वारंटी मिलेगी। इसता ही नहीं, कुछ अन्य आकर्षक ऑफर्स देने का वादा भी किया गया है। कंपनी पिछले कुछ हफ्तों से Vivo V50 के स्पेसिफिकेशन्स को भी टीज कर रही है। अपकमिंग वीवो फोन में 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी से लैस होगा। 

Vivo V50 भारत में 17 फरवरी को लॉन्च होगा, लेकिन कंपनी ने उससे पहले एक खास प्री-रिजर्वेशन ऑफर घोषित किया (via Sudhanshu Ambhore) है। जो ग्राहक इस अपकमिंग फोन को  16 फरवरी तक प्री-रिजर्व करेंगे, उन्हें एक से अधिक एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलेंगे। कंपनी का ऑफर पोस्टर बताता है कि ग्राहकों को 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा, 1 साल का स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन प्लान (V-Shield) भी डिस्काउंटेड कीमत कीमत पर दिया जाएगा।

कंपनी का कहना है कि 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच की कीमत वाले डिवाइस के लिए मूल कीमत 4,698 रुपये और 40,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच की कीमत वाले डिवाइस के लिए 5,498 रुपये होती है, लेकिन Vivo V50 को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को यह प्लान 999 रुपये में मिलेगा।

एक हालिया लीक में दावा किया गया था कि 17 फरवरी को लॉन्च होने के बाद इसकी सेल लगभग एक हफ्ते बाद, यानी 24 फरवरी के आसपास शुरू होगी। फोन के कलर वेरिएंट्स भी सामने आ चुके हैं। Vivo V50 को कंपनी Rose Red, Starry Blue, और Titanium Grey में लॉन्च करेगी। 
Advertisement

Vivo V50 के ज्यादातर मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया जा चुका है। फोन में रियर में 50MP का डुअल कैमरा सेटअप बताया गया है। मेन कैमरा में OIS सपोर्ट दिया गया है। साथ में 50MP का 119 डिग्री अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। फ्रंट में भी 50MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी होगी। इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। 
Advertisement

Vivo V50 में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है। फोन IP68, IP69 रेटेड बिल्ड के साथ आएगा। Android 15 के साथ यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स रिलीज होगा। जिस पर Funtouch OS 15 की स्किन देखने को मिलेगी। लीक्स की मानें तो भारत में फोन की कीमत 40 हजार रुपये से कम हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  4. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  9. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.