Vivo V50 Lite 5G फोन 8 जीबी रैम, Dimensity 6300 चिप के साथ होगा लॉन्च, जानें कीमत

Vivo V50 Lite 5G में 50MP + 8MP कैमरा सेटअप आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 मार्च 2025 14:14 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही फोन में पिल-शेप कैमरा आईलैंड नजर आ रहा है।
  • दोनों ही फोन में डुअल कैमरा दिखाई दे रहा है।
  • इनमें मुख्य अंतर प्रोसेसर में दिया गया है।

Vivo V50 Lite में 6500mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।

Photo Credit: X/Paras Guglani

Vivo की ओर से इसकी V50 सीरीज में जल्द ही नया स्मार्टफोन पेश किया जा सकता है जो कि Vivo V50 Lite होगा। फोन को कंपनी दोनों ही वेरिएंट्स 4G और 5G में लॉन्च करेगी। फोन हाल ही में गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में नजर आया है। इसके अलावा इस फोन को तीन और सर्टिफिकेशंस भी मिल चुके हैं। इन सबसे पता चलता है कि यह बहुत जल्द मार्केट में लॉन्च हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे होंगे ये डिवाइसेज। 

Vivo V50 Lite 4G और Vivo V50 Lite 5G के लॉन्च से पहले इनके महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस और रेंडर्स लीक हो गए हैं। Vivo V50 Lite 4G को 91 मोबाइल्स की ओर से लीक किया गया है। जबकि Vivo V50 Lite 5G को टिप्स्टर पारस गुगलानी की ओर से लीक किया गया है। दोनों ही फोन में पिल-शेप कैमरा आईलैंड नजर आ रहा है। 

दोनों ही फोन में डुअल कैमरा दिखाई दे रहा है जिसके साथ में AURa LED रिंग लाइट नजर आ रही है। डिजाइन के मामले में दोनों ही फोन एक जैसे दिखाई दे रहे हैं। इनमें मुख्य अंतर प्रोसेसर में देखने को मिलता है। Vivo V50 Lite 4G में स्नैड्रैगन 685 चिपसेट दिया गया है जबकि Vivo V50 Lite 5G में माडियाटेक का Dimensity 6300 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

दोनों ही फोन में 6500mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन के मेन कैमरा में भी अंतर होगा। Vivo V40 4G में 50MP + 2MP कैमरा सेटअप आ सकता है। फोन में 32MP सेल्फी कैमरा होगा। वहीं, Vivo V50 Lite 5G में 50MP + 8MP कैमरा सेटअप होगा। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए दोनों ही फोन में IP65 रेटिंग होगी।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  3. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  2. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  3. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  4. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  5. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  6. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  7. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  8. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.