Vivo V50 होगा 6000mAh बैटरी वाला सेगमेंट का सबसे पतला फोन! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक

टिप्सटर का कहना है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे पतला फोन होगा, जो 6000mAh बैटरी के साथ आएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जनवरी 2025 22:02 IST
ख़ास बातें
  • V50 6000mAh बैटरी के साथ आने वाला सेगमेंट का सबसे पतला फोन हो सकता है
  • Snapdragon 7 Gen 3 SoC और 50MP सेल्फी कैमरा से हो सकता है लैस
  • इसका डिजाइन Vivo S20 के समान लगता है

Vivo V50 मौजूदा Vivo V40 (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है

Photo Credit: Vivo

Vivo V50 के डिजाइन को पहली बार लीक किया गया है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में फोन का रियर डिजाइन दिखाई देता है, जो काफी हद तक चीन में लॉन्च हुए Vivo S20 के समान लगता है। Vivo V40 की तुलना में कंपनी ने कैमरा आइलैंड में कुछ बदलाव किए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि पिछले मॉडल की तुलना में अपकमिंग मॉडल एक कम, यानी दो रियर कैमरों के साथ आएगा। तस्वीर को शेयर करने वाले टिप्सटर अपकमिंग Vivo हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया है। Vivo V50 के Snapdragon 7 Gen 3 SoC, 50-मेगापिक्सल फ्रंट शूटर और 6000mAh बैटरी के साथ आने की संभावना है।

टिपस्टर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने X पर एक पोस्ट के जरिए Vivo V50 के डिजाइन और इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। तस्वीर में स्मार्टफोन का डार्क रेड (रेड रोज) कलर का बैक पैनल दिखाई देता है। डिजाइन काफी हद तक चीन में लॉन्च हो चुके Vivo S20 से मेल खाता है। फोटो दिखाता है कि स्मार्टफोन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दो कैमरा और एक रिंग-शेप LED फ्लैश यूनिट के साथ पिल-शेप आइलैंड होगा। वहीं, वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को फ्रेम के राइड साइड में रखा गया है।
Advertisement
 

टिप्सटर का कहना है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे पतला फोन होगा, जो 6000mAh बैटरी के साथ आएगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि चीन में बेचे जाने वाला Vivo S20 फोन 6,500mAh के साथ आता है। 

लीक किए गए स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Vivo V50 Snapdragon 7 Gen 3 SoC के साथ लॉन्च हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
Advertisement

एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीनी ब्रांड फरवरी के तीसरे हफ्ते में भारतीय बाजार में Vivo V50 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। पिछली रिपोर्ट में भी इसी प्रकार की जानकारी मिल चुकी है। अगले महीने केवल V50 मॉडल लॉन्च किया जाएगा, जबकि V50 Pro के लॉन्च में कथित तौर पर देरी होगी। Vivo V50 भारत में 18 फरवरी 2025 को लॉन्च हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.