Vivo V40, V40 Pro Zeiss कैमरा सिस्टम के साथ भारत में जल्द होंगे लॉन्च! जानें स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V40 और Vivo V40 Pro इस साल अगस्त में भारत में लॉन्च हो सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों हैंडसेट Zeiss ऑप्टिक्स कैमरों को सपोर्ट करेंगे। फोन कथित तौर पर मल्टीफोकल पोर्ट्रेट को भी सपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जुलाई 2024 21:51 IST
ख़ास बातें
  • ग्लोबल मार्केट में Vivo V40 को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है
  • भारतीय वर्जन में Zeiss-सपोर्टेड कैमरे मिलने की भी संभावना है
  • Vivo V40 Snapdragon 7 Gen 3 SoC पर काम करता है

Vivo V40 (ऊपर तस्वीर में) को ग्लोबल मार्केट में पर्पल और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है

Photo Credit: Vivo

Vivo V40 और V40 Pro को जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। इन हैंडसेटों को देश में Vivo V30 और Vivo V30 Pro के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जिन्हें देश में मार्च में पेश किया गया था। ग्लोबल लेवल पर चुनिंदा देशों में Vivo V40 को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। एक नई रिपोर्ट से पता चलता है कि Vivo V40 सीरीज के वेनिला और प्रो दोनों वेरिएंट जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे। भारतीय वर्जन में Zeiss-सपोर्टेड कैमरे मिलने की भी संभावना है।
 

Vivo V40, Vivo V40 Pro की भारत में लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

अज्ञात इंडस्ट्री सोर्स का हवाला देते हुए MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo V40 और Vivo V40 Pro इस साल अगस्त में भारत में लॉन्च हो सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों हैंडसेट Zeiss ऑप्टिक्स कैमरों को सपोर्ट करेंगे। फोन कथित तौर पर मल्टीफोकल पोर्ट्रेट को भी सपोर्ट करेंगे।
Advertisement
 

Vivo V40 स्पेसिफिकेशन

Vivo V40 को ग्लोबल मार्केट में 6.78 इंच कर्व्ड AMOLED स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 2,800 x 1,260 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। यह Snapdragon 7 Gen 3 SoC पर काम करता है, जिसे Adreno 720 GPU, 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन Android 14-बेस्ड FuntouchOS 14 के साथ आता है।

Vivo V40 Ziess ऑप्टिक्स से लैस एक डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ आता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा शामिल है। रियर कैमरा सिस्टम ऑरा लाइट यूनिट के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट फेसिंग 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Vivo V40 में 5,500mAh की बैटरी है जो 80W वायर्ड फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करती है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68-रेटेड बिल्ड मिलता है। इसका साइज 164.16 x 74.93 x 7.58 mm और वजन 190 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.