Vivo V30, V30 Pro की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक, जानें सबकुछ

Vivo V30 में 6.78 इंच की कर्व्ड ऐज AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 मार्च 2024 12:40 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V30 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo V30 में 6.78 इंच की कर्व्ड ऐज AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Vivo V30 Pro में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

Vivo V30 में 6.78 इंच की कर्व्ड ऐज AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: Vivo

Vivo भारतीय बाजार में Vivo V30 और Vivo V30 Pro स्मार्टफोन को 7 मार्च को करने वाला है। लॉन्च से पहले वीवो के इन आगामी स्मार्टफोन की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। यहां हम आपको Vivo V30 और Vivo V30 Pro के स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo V30, Vivo V30 Pro की कीमत (लीक)


Advertisement
इन नए स्मार्टफोन की कीमत टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने लीक की है। टिपस्टर का दावा है कि Vivo V30 Pro के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये होगी, वहीं Vivo V30 की कीमत 33,999 रुपये होगी।


Vivo V30 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Vivo V30 में 6.78 इंच की कर्व्ड ऐज AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 3 SoC से लैस है। इस फोन में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी जाएगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FuntouchOS पर काम करेगा। कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं इसके फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।


Advertisement
Vivo V30 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Vivo V30 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 1.5k रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करती है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 SoC से लैस होगा। इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर बेस्ड होगा। कैमरा सेटअप के लिए वी30 प्रो में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Thin and minimalist design
  • Good battery life with 80W fast charging
  • Vibrant curved-edge AMOLED display
  • Good overall primary camera performance
  • Bad
  • Noticeable camera shutter lag
  • Fingerprint reader is iffy
  • Plenty of pre-installed apps
  • No stereo speakers
  • Basic IP54 certification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.