Vivo V30 SE लॉन्च होगा 8GB रैम, Snapdragon 4 Gen 2 चिप के साथ, यहां हुआ लिस्ट

वीवो के V30 SE में 1,080 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2024 11:17 IST
ख़ास बातें
  • वीवो के V30 SE में 1,080 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स फोन एंड्रॉयड 14 के साथ आने वाला है।
  • फोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और 8 जीबी रैम होगी।

V30 SE को Vivo Y200e 5G का रिब्रांडेड वर्जन बताया गया है। 

Photo Credit: Thetechoutlook

Vivo V30 सीरीज में कंपनी अगला स्मार्टफोन Vivo V30 SE जल्द लॉन्च कर सकती है। स्मार्टफोन को एक बहुत महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला है। फोन में 8GB रैम यहां बताई गई है। साथ में डिवाइस को Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन वर्तमान के लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन के साथ आएगा। यहां इसके प्रोसेसर के डिटेल्स भी मिल जाते हैं। आइए जानते हैं किन फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ आने वाला अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन। 

Vivo V30 SE के महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। दरअसल फोन को Google Play Console फर लिस्टेड देखा गया है। जहां पर पता चलता है कि फोन आउट ऑफ बॉक्स Android 14 के साथ आएगा। TTO के अनुसार, फोन को मॉडल नम्बर V2327 के साथ देखा गया है। यहां पर फोन का रेंडर भी शामिल किया गया है। इसमें फ्रंट की ओर बात करें तो डिस्प्ले में सेंटर में पंच होल कटआउट है। रियर साइड में आयताकार कैमरा मॉड्यूल है जिसमें तीन लेंस वर्टिकल पोजीशन में रखे गए हैं। रियर पैनल में ग्रेडिएंट डिजाइन देखने को मिल सकता है।  

Vivo V30 SE के मदरबोर्ड का कोडनेम SM4450 है। इसमें दो कोर Cortex A78 के हैं जो 2.2GHz के हैं। 6 कोर Cortex-A55 के हैं जो कि 1.95GHz पर क्लॉक हैं। इसमें Adreno 615 GPU है। फोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और 8 जीबी रैम देखने को मिलेगी, जैसा कि लिस्टिंग से पता चलता है।   

वीवो के V30 SE में 1,080 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। यहां 440ppi की पिक्सल डेंसिटी बताई गई है। आउट ऑफ द बॉक्स फोन एंड्रॉयड 14 के साथ आने वाला है। Vivo V30 सीरीज में कंपनी पहले ही Vivo V30 वनिला, और Vivo V30 Pro को लॉन्च कर चुकी है। V30 SE को Vivo Y200e 5G का रिब्रांडेड वर्जन बताया गया है। 

Vivo V30 में 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 2,800 nits पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ 6.78-इंच कर्व्ड 1.5K (2,800 x 1,260 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। फोन में Snapdragon 7 Gen 3 SoC है, जबकि प्रो मॉडल MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट के साथ आता है। हैंडसेट 12GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं। फोन Android 14 आधारित Funtouch OS 14 के साथ आते हैं।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Thin and minimalist design
  • Good battery life with 80W fast charging
  • Vibrant curved-edge AMOLED display
  • Good overall primary camera performance
  • Bad
  • Noticeable camera shutter lag
  • Fingerprint reader is iffy
  • Plenty of pre-installed apps
  • No stereo speakers
  • Basic IP54 certification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  3. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  4. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  2. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  3. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  4. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  5. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  6. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
  7. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  8. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  9. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
  10. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.