वीवो वी3 और वी3मैक्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2016 17:55 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में दो नए स्मार्टफोन वी3 और वी3मैक्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत क्रमशः 17,980 और 23,980 रुपये निर्धारित की गई है। गौर करने वाली बात है कि ये स्मार्टफोन पहली बार अंतरराष्ट्रीय मार्केट के लिए पेश किए गए हैं। कंपनी इन हैंडसेट के प्रीमियम फ़ीचर और फिंगरप्रिंट सेंसर के बारे में जोर-शोर से प्रचार कर रही है।

वीवो वी3 कंपनी के फनटच ओएस 2.5 पर चलता है यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। इसमें 5 इंच (720x1280 पिक्सल) का डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 चिपसेट, 3 जीबी रैम दिया गया है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन भारत में 4जी एलटीई फ़ीचर को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2550 एमएएच की बैटरी।
 

वीवो वी3मैक्स के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन वीवो वी3 वाले ही हैं। अंतर डिस्प्ले, बैटरी, मैमोरी और प्रोसेसेर में हैं। स्मार्टफोन में 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल) का डिस्प्ले है जिसपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट, 4 जीबी रैम और 3000 एमएएच की बैटरी है। बाकी स्पेसिफिकेशन वीवो वी3 वाले ही हैं।

तेज फिंगरप्रिंटर सेंसर के अलावा कंपनी इन स्मार्टफोन के स्पिल्ट स्क्रीन फ़ीचर के बारे में बढ़ चढ़कर बता रही है। ये स्मार्टफोन स्पिल्ट स्क्रीन फ़ीचर से लैस हैं, यानी आप मोबाइल पर सिनेमा देखने के साथ दोस्त से चैट भी कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  13. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.