8GB रैम, MediaTek Helio G99 SoC के साथ Vivo V25e गीकबेंच पर स्पॉट, जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Geekbench पर जो लिस्टिंग है उसमें फोन के प्रोसेसर से लेकर रैम तक की जानकारी मिलती है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 26 अगस्त 2022 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V25e में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है
  • फोन में 4500 एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है
  • फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है

Vivo V25e को ब्लैक और गोल्ड कलर में लॉन्च किया जा सकता है

Vivo V25e स्मार्टफोन भारत में जल्द इसके वनिला Vivo V25 के साथ लॉन्च हो सकता है। इस फोन को इससे पहले IMEI और EEC सर्टिफिकेशन डेटाबेस में स्पॉट किया गया था। अब Vivo V25e को Geekbench पर भी स्पॉट किया गया है। फोन में 2.2GHz चिपसेट बताया गया है और इसे MediaTek Helio G99 SoC के साथ लिस्ट किया गया है। डिवाइस में 8GB रैम देखने को मिल सकती है। यह एंड्रॉयड 12 ऑपरेटेड होगा। अफवाह है कि फोन में 4,500mAh बैटरी होगी जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। 

Geekbench पर जो लिस्टिंग है उसमें फोन के प्रोसेसर से लेकर रैम तक की जानकारी मिलती है। जिसके अनुसार, यह MediaTek Helio G99 SoC से लैस होगा और इसमें 8 जीबी रैम होगी। इस कन्फिग्रेशन के साथ फोन के सिंगल कोर टेस्ट का स्कोर 539 और मल्टीकोर टेस्ट का स्कोर 1,812 पॉइंट्स का बताया गया है। 
Advertisement

लिस्टेड डिवाइस का मॉडल नम्बर V2201 है। इसी मॉडल नम्बर के साथ इससे पहले हैंडसेट को IMEI और EEC सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था। कहा जा रहा है कि यह फोन Vivo S15e का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है जिसे साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया जा चुका है। 

एक हालिया रिपोर्ट में सामने आया था कि Vivo V25e में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसके साथ OIS का सपोर्ट भी होगा। फोन में 4500 एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 
Advertisement

इसके अलावा, फोन की लाइव इमेज और रेंडर्स भी लीक हो चुके हैं। इनमें पता चलता है कि फोन ब्लैक और गोल्ड कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसके डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल देखने को मिल सकता है। रियर में आयताकार कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है जिसके अंदर तीन कैमरा का सेटअप होगा और साथ में एलईडी फ्लैश भी होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.