44MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo V23e 5G के लॉन्च से पहले सामने आए ये बड़े फीचर्स

वीवो कन्‍फर्म कर चुकी है कि वीवो V23e 5G में 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा, जो एक अच्‍छा अपग्रेड होने वाला है, क्‍योंकि इससे पहले आए मॉडल में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया था।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 नवंबर 2021 12:18 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन दो कलर ऑप्‍शन- सनशाइन कोस्ट और मूनलाइट शैडो में आएगा
  • डिवाइस 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस होगी, ऐसा दावा है
  • इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलने वाला है

वीवो V23e 5G के प्रोसेसर, बैटरी और रियर कैमरों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

स्‍मार्टफोन ब्रैंड, वीवो अपनी नई डिवाइस Vivo V23e 5G को थाईलैंड में लॉन्‍च करने जा रहा है। यह लॉन्‍च 23 नवंबर को होना है, लेकिन उससे पहले इस फोन के ऑफ‍िश‍ियल रेंडर्स और कॉन्फि‍गरेशन सामने आ गए हैं। इन्‍हें एक विश्‍वसनीय टिप्‍सटर ने शेयर किया है। टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने वीवो के इस नए स्‍मार्टफोन को लेकर अहम डिटेल्‍स दी हैं। इनमें दावा किया गया है कि Vivo V23e 5G दो कलर ऑप्‍शन- सनशाइन कोस्ट और मूनलाइट शैडो में आएगा। जहां तक उम्‍मीद है यह डिवाइस 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस होगी और इसका यही वैरिएंट उपलब्ध होगा।

टिप्सटर की तरफ से शेयर की गईं डिटेल्‍स की मानें तो वीवो V23e 5G में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलने वाला है। यह उम्‍मीद भी है कि डिवाइस में 6.44 इंच का AMOLED FHD + डिस्प्ले दिया जाएगा, जो इससे पहले Vivo V21e 5G स्मार्टफोन में भी आया था। टिप्‍सटर ने अनुमान लगाया है कि वीवो V23e 5G में इन डिस्‍प्‍ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
 

वीवो कन्‍फर्म कर चुकी है कि वीवो V23e 5G में 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा, जो एक अच्‍छा अपग्रेड होने वाला है, क्‍योंकि इससे पहले आए मॉडल में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया था। बाकी फीचर्स की बात करें, तो फोन में टॉप कॉर्नर में माइक्रोफोन दिया गया है, जबकि बॉटम में सिम कार्ड स्लॉट, दूसरा माइक्रोफोन, USB-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल की खूबियां हैं।
Advertisement

Vivo V23e 5G का लेफ्ट साइड खाली रखा गया है, जबकि राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है। इससे पहले आए मॉडल V21e 5G में 3.5mm का ऑडियो जैक था, जो इस बार नहीं मिलने वाला है। वीवो V23e 5G के प्रोसेसर, बैटरी और रियर कैमरों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि ये माना जा सकता है कि आने वाले दिनों में इस फोन से जुड़ी ये अहम जानकारियां भी सामने आएंगी।

गौरतलब है कि वीवो उसकी नई फ्लैगशिप सीरीज एक्‍स80 को लेकर भी काम कर रही है। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कंपनी नए साल की शुरुआत में इस सीरीज के दो स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर सकती है। वीवो की एक्‍स सीरीज कैमरा इनोवेशंस के लिए जानी जाती है, जिसमें इस बार भी कई अपग्रेड मिलने की उम्‍मीद है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.