48MP कैमरे वाला फोन भारत में Rs 1 हजार हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Vivo V20 SE स्मार्टफोन Vivo V20 के वाटर-डाउन वर्ज़न के रूप में पेश किया गया था। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच से लैस है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 फरवरी 2021 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 SE की सस्ती कीमत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम पर होगी
  • वीवो वी20 एसई में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • इसमें 22 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है

फोन एक्वामरीन ग्रीन और ग्रैविटी ब्लैक रंग में खरीद के लिए उपलब्ध है

Vivo V20 SE स्मार्टफोन की कीमत भारत में 1,000 रुपये कम हो गई है, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने Gadgets 360 को दी। आपको बता दें, वीवो वी20 एसई स्मार्टफोन चार महीने पहले भारत में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद अब इसकी कीमत कम कर दी गई है। यह स्मार्टफोन Vivo V20 के वाटर-डाउन वर्ज़न के रूप में पेश किया गया था। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच से लैस है। वीवो वी20 एसई फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इसमें 22 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। वीवो वी20 मार्केट में Motorola Moto G 5G, Realme X7 5G और Samsung Galaxy M31s जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देता है।
 

Vivo V20 SE price in India

नए बदलाव के बाद Vivo V20 SE स्मार्टफोन की कीमत 1,000 रुपये कम हो गई है, जिसके बाद आप इस स्मार्टफोन को 19,990 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कीमत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों पर उपलब्ध है। हालांकि, नई कीमत ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर फिलहाल लिस्ट होनी रहती है, जिसमें Amazon और Flipkart आदि शामिल हैं।
Advertisement

याद दिला दें, वीवो वी20 एसई फोन को भारत में 20,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह दाम फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। फोन एक्वामरीन ग्रीन और ग्रैविटी ब्लैक रंग में खरीद के लिए उपलब्ध है।
 
 

Vivo V20 SE specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी20 एसई फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 11 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वहीं, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम के साथ लैस है।
Advertisement

Vivo V20 SE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ f/2.2 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और बोकेह इफेक्ट के लिए इसमें f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग की बात करें, तो इस फोन के फ्रंट पैनल पर f/2.0 लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

Vivo ने वीवो वी20 एसई में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। वहीं, इसमें मौजूद सेंसर की बात करें, तो इस फोन में आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रोक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। इसके अलावा, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की बैटरी 4,100 एमएएच की है, जिसमें 33 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 161.00x74.08x7.83mm के इस फोन का भार 171 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Bundled fast charger
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Weak processor for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.