Vivo V20 की भारत में यह हो सकती है कीमत

गौर करने वाली बात है कि फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से Vivo V20 की कीमत 20,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये के बीच होने की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2020 16:13 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी20 एंड्रॉयड 11 पर आधारित फनटचओएस 11 पर चलेगा
  • Vivo V20 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • Vivo V20 में 4,000mAh की बैटरी मिलती है
Vivo V20 को भारत में मंगलवार को लॉन्च किया जाना है। इससे ठीक पहले वीवो वी20 की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। याद रहे कि इस Vivo स्मार्टफोन को बीते महीने थाइलैंड में Vivo V20 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, सारे स्पेसिफिकेशन का खुलासा करीब दो हफ्ते पहले ही हुआ। वीवो वी20 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 पर चलता है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और यह वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच से लैस है। इसके अतिरिक्त वीवो वी20 में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
 

Vivo V20 price in India (expected)

टिप्सटर इशान अग्रवाल का दावा है कि Vivo V20 को भारत में 24,990 रुपये में उपलब्ध कराया जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से फोन की कीमत 20,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये के बीच होने की जानकारी मिली थी। दूसरी तरफ, Vivo V19 को भारत में मई महीने में 27,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, जुलाई में कीमत 24,990 रुपये हो गई थी।
Advertisement

हम निजी तौर पर वीवो वी20 की कीमत को लेकर किए गए दावों की पुष्टि नहीं कर सकते। अच्छी बात यह है कि इंतज़ार भी लंबा नहीं होने वाला।
 

Vivo V20 specifications

स्पेसिफिकेशन के अनुसार, नया डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी20 एंड्रॉयड 11 पर आधारित फनटचओएस 11 पर चलेगा और इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर काम करता है। वीवो ने वीवो वी20 पर 128 जीबी स्टोरेज दिया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए सिम ट्रे के अंदर एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए, Vivo V20 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.89 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, साथ ही एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। इसमें एफ/2.0 ऑटोफोकस लेंस के साथ 44 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।

Vivo V20 में 4,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा, वीवो वी20 में 7.38 एमएम मोटाई और 171 ग्राम वज़न है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.