Vivo V20 लॉन्च हुआ नए अवतार में, जानें खासियतें

लेटेस्ट मूनलाइट सोनाटा के लॉन्च होने के बाद अब यह तीन अलग-अलग रंग विकल्पों में खरीद के लिए उपलब्ध होगा वो हैं - मिडनाइट जैज़, मूनलाइट सोनाटा और सनसेट मेलोडी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2020 13:57 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 इससे पहले सनसेट मेलोडी और मिडनाइट जैज़ कलर में था उपलब्ध
  • वीवो वी20 में मिलेंगे अब तीन कलर ऑप्शन
  • वीवो वी20 मूनलाइट सोनाटा वेरिएंट की बिक्री आज 29 अक्टूबर से

Vivo V20 में 4,000mAh की बैटरी मिलती है

Vivo V20 स्मार्टफोन को भारत में एक नया मूनलाइन सोनाटा कलर ऑप्शन प्राप्त हुआ है। इससे पहले यह फोन भारत में दो कलर वेरिएंट्स के साथ खरीद के लिए उपलब्ध था, वो थे सनसेट मेलोडी और मिडनाइट जैज़। वीवो वी20 स्मार्टफोन को भारत में पिछले महीने 13 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था, जिसकी पहली सेल 20 अक्टूबर को शुरू की गई थी। हालांकि, लेटेस्ट कलर ऑप्शन आज 29 अक्टूबर से खरीद के लिए उपलब्ध है, यानी अब आपको इस फोन में तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे, मूनलाइट सोनाटा, सनसेट मेलोडी और मिडनाइट जैज़।
 

Vivo V20 price in India, availability, launch offers

भारत में Vivo V20 के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,990 रुपये है और इसका 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 27,990 रुपये में आता है। लेटेस्ट मूनलाइट सोनाटा के लॉन्च होने के बाद अब यह तीन अलग-अलग रंग विकल्पों में खरीद के लिए उपलब्ध होगा वो हैं - मिडनाइट जैज़, मूनलाइट सोनाटा और सनसेट मेलोडी। वीवो फोन को आप मैनलाइन पार्टनर रिटेल स्टोर्स, वीवो इंडिया ई-स्टोर और Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं।
Advertisement

सेल ऑफर्स की बात करें, तो वीवो वी20 को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर BBD Special ऑफर के तहत Axis Bank कार्डधारकों को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर पर 25,00 रुपये की छूट मिलेगी।
 

Vivo V20 specifications

स्पेसिफिकेशन के अनुसार, नया डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी20 एंड्रॉयड 11 पर आधारित फनटचओएस 11 पर चलेगा और इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर काम करता है। वीवो ने वीवो वी20 पर 128 जीबी स्टोरेज दिया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए सिम ट्रे के अंदर एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए, Vivo V20 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.89 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, साथ ही एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। इसमें एफ/2.0 ऑटोफोकस लेंस के साथ 44 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।

Vivo V20 में 4,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा, वीवो वी20 में 7.38 एमएम मोटाई और 171 ग्राम वज़न है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim body
  • Android 11 preloaded
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Mediocre low-light video performance
  • Average processor for the price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.