Vivo V20 में कितना दम? पहली नज़र में...

वीवो वी20 के कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें जिसमें एफ/1.89 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2020 18:21 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 है बेहद ही पतला स्मार्टफोन
  • वीवो वी20 फोन 4,000 एमएएच का बैटरी के साथ आता है
  • इस फोन में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
पिछले कुछ सालों में स्मार्टफोन भारी-भरकम होते जा रहे हैं। औसत बैटरी क्षमता बढ़ती जा रही है और Samsung Galaxy M51 जैसे स्मार्टफोन 7,000 एमएएच बैटरी क्षमता के साथ आए हैं। स्मार्टफोन इंडस्ट्री कहां जा रही है, यदि आपको यह पसंद नहीं आया है तो Vivo अपने नए स्लिम Vivo V20 के साथ कुछ राहत लेकर आई है। लेकिन, क्या वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन में केवल डिज़ाइन पर ही फोकस किया है? Vivo V20 पहली नज़र में हमें कैसा लगा? यह है इस फोन का फर्स्ट इंप्रेशन।

Vivo के साथ जो एक चीज़ काफी असामान्य थी, वो यह है कि वीवो हमेशा अपने स्मार्टफोन के लिए विषम संख्या का इस्तेमाल करती है। V सीरीज़ स्मार्टफोन में, अब-तक Vivo V15, Vivo V17 व हाल ही में लॉन्च हुआ V19 जैसे स्मार्टफोन शामिल है। तो क्या साल 2020 कंपनी इस प्रथा को भी बदल देगी? फिलहाल, इशारा तो इस ओर ही है।

Vivo V20 का नाम भी अलग है और इसका डिज़ाइन अप्रोच भी नया है। नया वीवो वी20 स्मार्टफोन Vivo V19 की तुलना में पतला है और यह होल-पंच कैमरा की जगह ड्यूड्रॉप नॉच के साथ आया है, जिससे प्रतीत होता है कि कंपनी ने अपने कुछ कदम पीछे ले लिए हैं। वीवो वी20 के पिछले हिस्से की बात करें, तो देखने में लगेगा कि इसका रियर पैनल डिज़ाइन Vivo X50 स्मार्टफोन की तरह है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल के लिए स्टेप्ड डिज़ाइन दिया गया है। वीवो वी20 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा टॉप पर स्थित है जबकि बाकि दो कैमरे प्राइमरी कैमरा के नीचे मौजूद हैं। हालांकि, वीवो एक्स50 प्रो की तरह इस फोन में आपको गिम्बल स्टेब्लाइज़ेशन सिस्टम प्राप्त नहीं होगा। इस कैमरा मॉड्यूल में सिल्वर एसेंट दिया गया है, जो कि प्रीमियम लुक देता है।
 

वीवो वी20 में आपको तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे, जो हैं मूनलाइट सोनाटा, मिडनाइट जैज़ और सनसेट मेलोडी। हमारे पास सनसेट मेलोडी यूनिट है, जिसके बैक में ग्रेडिएंट फिनिश मौजूद है। जैसे ही रोशनी फोन के बैक पैनल पर आती है, तो इसके अलग-अलग एंगल पर कलर्स ब्लू से पर्पल, पर्पल से ऑरेंज में बदल जाते हैं। यह यकीनन दूसरे विकल्प की तुलना में आकर्षित करने वाला है। यह वर्ज़न थोड़ा मोटा है 7.48 मिलीमीटर और इसका भार बाकि दो विकल्प की तुलना में 1 ग्राम ज्यादा है। वीवो ग्लास बैक पेश करती है जो कि प्रीमियम फील देता है और इसमें मैट फिनिश है जो फिंगरप्रिंट्स नहीं आने देता।

वीवो वी20 में 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और सभी किनारों पर पतले बॉर्डर दिए गए हैं। इसमें फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और HDR10 सपोर्ट मौजूद है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। पावर और वॉल्यूम बटन को स्क्रीन के दायीं ओर जगह दी गई है, जिसकी पहुंच एक हाथ के इस्तेमाल में भी काफी आसान है। बता दें, पावर बटन में टेक्सचर्ड फिनिश दिया गया है, जो इसे वॉल्यूम बटन से अलग करता है।
Advertisement

यह वीवो फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 8 जीबी रैम मौजूद है। हमने यह प्रोसेसर Redmi Note 9 Pro में इस्तेमाल किया है और यह अच्छा परफॉर्मेंस प्रदान करने में सक्षम है। वीवो ने वीवो वी20 में 128 जीबी स्टोरेज दी है। यदि आपके लिए यह स्टोरेज काफी नहीं है, तो आप इसे 1 टीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। फोन के बेस वेरिएंट के लिए आपको 24,990 रुपये देने होंगे, वहीं यदि आप इसका हाई-एंड वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो आपको 27,990 रुपये खर्च करने होंगे।
 

सॉफ्टवेयर की बात करें, तो वीवो वी20 उन चुनिंदा स्मार्टफोन में से एक है जो Android 11 पर काम करते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित फनटचओएस 11 पर काम करता है और हमारे वाले यूनिट का फोन सितंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है। फोन का यूआई काफी जाना-पहचाना था और इस्तेमाल करने में काफी आसान भी था। थ्री-बटन नेविगेशन को बाय डिफॉल्ट इनेबल किया गया है, लेकिन आपके पास स्वाइप गेस्टर में स्विच करने का भी विकल्प मौजूद है। वीवो वी20 में कुछ प्री-इंस्टॉल ऐप्स भी दिए गए हैं और सेटअप के दौरान कुछ अन्य ऐप्स को डाउनलोड करने का सुझाव भी मिलता है जिसे हमने स्किप कर दिया था।
Advertisement

वीवो वी20 के कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें जिसमें एफ/1.89 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। इसमें एफ/2.0 'Eye Autofocus' लेंस के साथ 44 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। वीवो वी सीरीज़ अपने सेल्फी फोकस स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है, तो ऐसे में देखना दिलचल्प होगा कि वी20 कैसा परफॉर्म करता है।
Advertisement

यदि आप बैटरी को लेकर उत्साहित हैं, तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि वीवो ने इस फोन में 4,000 एमएएच का बैटरी पैक दिया है। हालांकि यह हाल ही में हमारे द्वारा टेस्ट किए गए कुछ अन्य स्मार्टफोन्स से कम है, लेकिन फिर भी इसे मॉडर्न स्मार्टफोन के लिए ऐवरेज माना जा सकता है। इसके अलावा, आपको स्मार्टफोन बॉक्स में 33 वॉट फ्लैशचार्ज यूएसबी टाइप-सी क्विक चार्जर भी मिलता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim body
  • Android 11 preloaded
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Mediocre low-light video performance
  • Average processor for the price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid design
  • Crisp AMOLED display
  • Good selfies
  • All-day battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Preinstalled bloatware
  • Expensive
  • Low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality and design
  • 90Hz AMOLED display
  • Very good battery life
  • Above-average cameras
  • Smooth all-round performance
  • Bad
  • No stereo speakers
  • Preinstalled bloatware
  • SoC outclassed by its peers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • All-day battery life
  • 90Hz AMOLED display
  • Useful gimbal camera system
  • 5G-ready
  • Bad
  • Pre-installed bloatware
  • No IP rating or wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4315 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से लैस Huawei Nova 16z लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  3. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
  4. 9000mAh बैटरी 13MP कैमरा के साथ ASUS Pad (T3201) पेश, देखें कितना खास है टैबलेट
  5. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Hisense U7SE ULED Mini-LED TV लॉन्च, 55,65,75,85 और 100 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स
  7. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Excel को PDF फाइल में कैसे करें कन्वर्ट? ये है आसान प्रक्रिया
  3. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
  4. Hisense U7SE ULED Mini-LED TV लॉन्च, 55,65,75,85 और 100 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स
  5. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से लैस Huawei Nova 16z लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  6. Amazon Music Unlimited लॉन्च, अब कम दामों में मिलेगा जबरदस्त म्यूजिक अनुभव, यूट्यूब और Jio को कड़ी टक्कर
  7. 9000mAh बैटरी 13MP कैमरा के साथ ASUS Pad (T3201) पेश, देखें कितना खास है टैबलेट
  8. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला Huawei Nova 16 लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  10. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.