Vivo V1901 के स्पेसिफिकेशन लीक, डिजाइन की भी मिली झलक

Vivo V1901 के स्पेसिफिकेशन के साथ इसके डिजाइन की भी झलक देखने को मिली है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2019 11:20 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V1901 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे
  • वीवो वी1901 के दो स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं लॉन्च
  • 4,880 एमएएच की बैटरी हो सकती है Vivo V1901 में

Vivo V1901 के स्पेसिफिकेशन लीक, डिजाइन की भी मिली झलक

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo का आगामी स्मार्टफोन हो सकता है Vivo V1901। वीवो वी1901 को टीना सर्टिफिकेशन मिल गया है और इसके स्पेसिफिकेशन को भी डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है। टीना डेटाबेस से सामने आई तस्वीरों में Vivo V1901 का पिछले हिस्से नज़र आ रहा है। फोन के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे और ग्रेडिएंट डिजाइन की झलक देखने को मिल रही है। लिस्टिंग से पता चला है कि Vivo V1901 में 6.3 इंच की स्क्रीन, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है।

दो मॉडल नंबर दिखाई दे रहे हैं - V1901A और V1901T। Vivo स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ग्रेडिएंट ब्लू फिनिश का इस्तेमाल हुआ है। हालांकि, अन्य टीना लिस्टिंग पेज़ से पता चला है कि Vivo V1901A का गोल्ड कलर वेरिएंट भी उपलब्ध होगा। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर वीवो ब्रांड की किस सीरीज़ के अंतर्गत इन्हें उतारा जाएगा।

Vivo V1901 को एंड्रॉयड पाई के साथ उतारा जा सकता है। टीना लिस्टिंग के अनुसार, वीवो वी1901 में 6.53 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है लेकिन प्रोटेक्टिव कोटिंग के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। टीना डेटाबेस से सामने आई तस्वीर को ध्यान से देखने पर आपको पता चलेगा कि फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच है।

ईयरपीस को ठीक वाटरड्रॉप नॉच के ऊपर जगह मिली है। फोन के पिछले हिस्से में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Vivo V1901 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है।

गीकबेंट लिस्टिंग के अनुसार, Vivo V1901 में मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं- एक 64 जीबी स्टोरेज के साथ और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज के साथ, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

अब बात Vivo V1901 के कैमरा सेटअप की। फोन के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे दिए गए हैं- 13 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के तीन सेंसर हो सकते हैं। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल या फिर 8 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,880 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

फोन का डाइमेंशन 159.43x76.77x8.92 मिलीमीटर और वज़न 190.5 ग्राम है। अभी इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि आखिर Vivo V1901 को कब लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, Vivo V1901A, Vivo V1901T, TENAA
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  2. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  3. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  4. Amazon Great Freedom Sale: 11 हजार तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे धांसू फोन
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: 11 हजार तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे धांसू फोन
  2. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  3. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  5. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  8. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  9. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  10. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.