Vivo V19 और Vivo V17 एक-दूसरे से कितने अलग?

आपके मन में सवाल होगा कि वीवो वी19 हैंडसेट और वीवो वी17 के बीच क्या अंतर हैं? इसका जवाब जानने के लिए हमने कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Vivo V19 की तुलना Vivo V17 से की है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 मई 2020 18:42 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V19 की शुरुआती कीमत 27,990 रुपये है
  • Vivo V17 की कीमत 22,990 रुपये है
  • Vivo के इन दोनों फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है

Vivo V19 और Vivo V19 फोन में मौजूद हैं 8 जीबी रैम

Vivo V19 स्मार्टफोन ग्लोबल लॉन्च के महीने भर बाद ही भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6 कैमरों से लैस है, जिसमें चार कैमरे पिछले हिस्से पर स्थित हैं और दो कैमरे सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए दिए गए हैं। इसके अलावा भी इस स्मार्टफोन में कई आकर्षक स्पेसिफिकेशन मौजूद हैं। वीवो वी19 हैंडसेट दो स्टोरेज विकल्प और 8 जीबी रैम के साथ आता है। दूसरी तरफ, पिेछले जेनरेशन वाला Vivo V17 स्मार्टफोन बीते साल दिसंबर मे भारतीय मार्केट में उतारा गया था। यह Vivo फोन भी चार रियर कैमरों के साथ आता है। अब आपके मन में सवाल होगा कि वीवो वी19 हैंडसेट और वीवो वी17 के बीच क्या अंतर हैं?

इसका जवाब जानने के लिए हमने कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Vivo V19 की तुलना Vivo V17 से की है। ताकि आप जान सकें कि कौन-कौन से फीचर्स और स्पेसिफिकेशन इन दोनों स्मार्टफोन को एक-दूसरे अलग बनाते हैं।
 

Vivo V19 vs Vivo V17: Price in India

वीवो वी19 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,990 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 31,990 रुपये है। फोन पियानो ब्लैक और मिस्टिक सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा। दूसरी तरफ, Vivo V17 स्मार्टफोन के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपये है। यह स्मार्टफोन मिडनाइट ओसियन (ब्लैक) और ग्लेसियर आइस (व्हाइट) रंग में आता है।
 

Vivo V19 vs Vivo V17: Specifications

डुअल-सिम नैनो Vivo V19 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित फनटच ओएस 10 पर काम करता है, वहीं Vivo V17 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई आधारित फनटच ओएस 9.2 पर चलता है। वीवो वी19 और वीवो वी17 स्मार्टफोन में 6.44 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिए गए हैं और ये इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं। वीवो वी19 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। वीवो वी17 में आपको ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम मिलता है।

फोटोग्राफी की बात करें, तो वीवो वी19 के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.79 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा इसमें एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर वाले दो 2-मेगापिक्सल के मैक्रो और बोकेह फंक्शन वाले सेंसर शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा है और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेकेंडरी सेल्फी कैमरा शामिल है।
Advertisement

तुलना में वीवो वी17 में भी आपको क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। दोनों ही फोन के कैमरे में सिर्फ 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा का अंतर है, जो कि एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इस फोन में आपको सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जिसका अपर्चर एफ/2.45 है।
Advertisement

स्टोरेज के मामले में वीवो वी19 में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी, जबकि वीवो वी17 की अधिकतम स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए वीवो वी19 में आपको वाई-फाई, 4G एलटीई, जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ वी5.0, और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। दूसरी तरफ, वीवो वी17 में 4जी VoLTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और एक टाइप-सी पोर्ट मिलेगा।

 

Advertisement

दोनों ही फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है। लेकिन वीवो वी19 में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ फ्लैश चार्ज 2.0 टेक्नोलॉजी मिलती है। जबकि वीवो वी17 के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग उपलब्ध है। नए वीवो फोन का  डाइमेंशन 159.64x75.04x8.5 मिलीमीटर और भार 186.5 है। वीवो वी17 का डाइमेंशन 159.01x74.17x8.54 एमएम और भार 176 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid design
  • Crisp AMOLED display
  • Good selfies
  • All-day battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Preinstalled bloatware
  • Expensive
  • Low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Good battery life
  • Decent low-light camera performance
  • Bad
  • Below average low-light video
  • Preinstalled bloatware, spammy notifications
  • High price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.