Vivo V15 Pro में होगा 48 मेगापिक्सल का कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

Vivo V15 Pro के आधिकारिक टीजर वीडियो के बाद अब स्मार्टफोन को यहां लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 फरवरी 2019 15:18 IST
ख़ास बातें
  • तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च होगा Vivo V15 Pro
  • Vivo अपने अगले वीवो वी15 प्रो स्मार्टफोन से 20 फरवरी को पर्दा उठाएगी
  • 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के साथ आएगा वीवो वी15 प्रो

Vivo V15 Pro में होगा 48 मेगापिक्सल का कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने कुछ समय पहले Vivo V15 Pro के आधिकारिक टीजर वीडियो को जारी किया था। अब वीवो ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन Vivo V15 Pro को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर बनी माइक्रोसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। माइक्रोसाइट पर लिस्टिंग से पता चला है कि वीवो वी15 प्रो स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। Vivo V15 Pro स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का क्वाड-पिक्सल कैमरा सेंसर रहेगा।

सिक्योरिटी के लिए Vivo ब्रांड के इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। कंपनी ने YouTube पर Vivo V15 Pro का एक नया टीजर भी जारी किया है। टीजर से इस बात की जानकारी मिली है कि भारतीय बाजार में वीवो वी15 प्रो को इस माह 20 फरवरी 2019 को लॉन्च किया जाएगा।


Amazon.in पर लिस्टिंग से इस बात का भी पता चला है कि फोटोग्राफी के लिए Vivo V15 Pro के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा फोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, लाउडस्पीकर ग्रिल और सिम कार्ड स्लॉट को जगह मिली है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, ट्रिपल रियर कैमरा ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से लैस है।
Advertisement

इस सप्ताह के शुरुआत में Vivo V15 Pro का आधिकारिक टीज़र वीडियो ज़ारी किया गया था। टीज़र में दावा किया गया था कि यह फोन 32 मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। टीजर में हैंडसेट के ग्रेडिएंट फिनिश बैक पैनल को भी हाइलाइट किया गया था।  वीवो वी15 प्रो स्मार्टफोन से 20 फरवरी को पर्दा उठाया जाएगा। नया फोन बीते साल 25,990 रुपये वाले Vivo V11 Pro का अपग्रेड होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.