Vivo V15 की प्री-बुकिंग भारत में शुरू

Vivo V15 Pre-Orders: भारत में वीवो वी15 को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। जानें, फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 मार्च 2019 12:35 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V15 में है 6.53 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन
  • फ्रोज़न ब्लैक, ग्लैमर रेड और रॉयल ब्लू रंग में मिलेगा Vivo V15
  • Vivo V15 की भारत में बिक्री 1 अप्रैल से

Vivo V15 Pre Booking: वीवो वी15 की प्री-बुकिंग भारत में शुरू

Vivo V15 स्मार्टफोन को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया था और अब भारत में वीवो वी15 (Vivo V15 Pre Order) प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Vivo V15 Pre Booking कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart से की जा सकती है। Vivo V15 की बिक्री 1 अप्रैल 2019 से अमेज़न, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल (Paytm Mall) और टाटा क्लिक के अलावा ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर शुरू हो जाएगी। Vivo V15 पॉप-अप सेल्फी कैमरे और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। याद करा दें कि पिछले महीने Vivo ने भारत में Vivo V15 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।
 

Vivo V15 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारतीय बाजार में वीवो वी15 की कीमत 23,990 रुपये है। इस दाम में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Vivo V15 को फ्रोज़न ब्लैक, ग्लैमर रेड और रॉयल ब्लू रंग में उतारा गया था। ग्राहक Vivo V15 के लिए प्री-बुकिंग Vivo इंडिया के ई-स्टोर, Amazon और फ्लिपकार्ट (Flipkart) से कर सकते हैं।

अब बात Vivo V15 के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की। वीवो वी15 के साथ ग्राहकों को वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेस्मेंट, 15 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा, एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट, रिलायंस जियो (Reliance Jio) की तरफ से 10,000 रुपये के बेनिफिट (3.3 टीबी तक डेटा और जियो वीवो क्रिकेट ऑफर) मिलेंगे। इसके अलावा अलग-अलग बैंक के ऑफर्स हैं जैसे कि एसबीआई क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।
 

Vivo V15 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाले Vivo V15 फोन में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनसेल फुलव्यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लॉस 5 का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा वीवो वी15 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। Vivo V15 में 6 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Vivo V15 के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, 12 मेगापिक्सल (डुअल-पिक्सल) प्राइमरी सेंसर है, जिसका अपर्चर एफ/1.78 है, 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है और तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। Vivo V15 में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है और फोन के पिछले हिस्से में ग्रेडिएंट बैक पैनल मिलेगा।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ), जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक है। Vivo V15 की लंबाई-चौड़ाई 161.97x75.93x8.54 मिलीमीटर और वज़न 189.5 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Long battery life
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Micro-USB port
  • No Widevine L1 DRM for HD video streaming
  • No 4K video recording or stabilisation
  • Sub-par low-light photography
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.