Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम

Vivo ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Vivo T5e लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में 5,500mAh बैटरी, 90Hz HD+ डिस्प्ले, Android 16 आधारित OriginOS 6, IP64 रेटिंग और 4 साल Battery Health का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जुलाई 2026 14:29 IST
ख़ास बातें
  • 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ Vivo T5e स्मार्टफोन
  • 5,500mAh बैटरी और 4 साल Battery Health का दावा
  • 90Hz डिस्प्ले, Android 16 और IP64 रेटिंग के साथ आया फोन

Vivo T5e की भारत में कीमत 13,999 रुपये है

Photo Credit: Vivo

Vivo T5e को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी, OriginOS 6 (Android 16), 90Hz डिस्प्ले, IP64 रेटिंग और मिलीट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी 4 साल तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने का दावा करती है, जिससे यह लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

Vivo T5e की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। स्मार्टफोन की सेल आज से ही शुरू हो चुकी है और इसे Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। यह Shadow Grey और Aero Blue दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Advertisement

Vivo T5e में 6.74-इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि डिस्प्ले में बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी और आरामदायक व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए स्लीप कम्फर्ट मोड और इंटेलिजेंट ब्राइटनेस एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

परफॉर्मेंस के लिए Vivo T5e में UNISOC T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन OriginOS 6 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। फोन में 4GB RAM के साथ 4GB Extended RAM का सपोर्ट मिलता है, जिससे कुल 8GB तक RAM का एक्सपीरिएंस मिलता है। वहीं स्टोरेज को 2TB तक microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

Vivo T5e में 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसमें AI Cutout और Vivo Documents जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं, जो फोटो एडिटिंग और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग को आसान बनाते हैं।

Advertisement

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5,500mAh बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। कंपनी के मुताबिक, इससे 18 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो, 47 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 13.5 घंटे तक सोशल मीडिया और 28 घंटे तक वॉयस कॉलिंग की जा सकती है। बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और कंपनी द्वारा 4 साल के बैटरी हेल्थ का वादा किया गया है।

Vivo T5e को IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, वेट-हैंड टच और ग्रीसी-हैंड टच जैसे फीचर्स भी दिए हैं, जिससे हल्के पानी या तेल लगे हाथों से भी स्क्रीन इस्तेमाल की जा सकती है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.