50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले Vivo स्मार्टफोन पर 3 हजार का डिस्काउंट, 5000 का एक्सचेंज बोनस

Vivo का हाल ही में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन Vivo T4 Ultra अब डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जून 2025 10:00 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T4 Ultra में 6.67 इंच की 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।
  • Vivo T4 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Vivo T4 Ultra में 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo T4 Ultra में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo का हाल ही में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन Vivo T4 Ultra अब डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर वाला यह स्मार्टफोन आज से आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए वीवो की ऑफिशियल साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो रहा है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Vivo T4 Ultra पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo T4 Ultra Offers, Price


Vivo T4 Ultra का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट वीवो की ऑफिशियल साइट और फ्लिपकार्ट पर 37,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। आज 18 जून को दोपहर 12 बजे से इस फोन की बिक्री होगी। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC या SBI कार्ड से भुगतान पर 3000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 34,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 5000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।


Vivo T4 Ultra Specifications


Vivo T4 Ultra में 6.67 इंच की 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260x2,800 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।  यह फोन सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। 

कैमरे सेटअप की बात करें तो T4 Ultra के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड-एंगल कैमरा और f/2.55 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, ओटीजी,जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.