Vivo T4 5G स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट, 7300mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स लीक

Vivo T4 5G में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिल सकता है, जो 820,000 से ज्यादा का AnTuTu स्कोर देने में सक्षम होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2025 21:49 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T4 5G में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलेगा
  • 820,000 से ज्यादा का AnTuTu स्कोर देने में सक्षम होगा फोन
  • फोन में quad-curved AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है

Photo Credit: Vivo

Vivo जल्द ही भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo T4 5G लॉन्च करने जा रही है, जो हाल ही में आए Vivo T4x से एक पायदान ऊपर होगा। हाल ही में Flipkart पर फोन का माइक्रोसाइट लाइव हुआ था, जिसमें दावा किया गया है कि यह फोन अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी और सबसे ब्राइट डिस्प्ले के साथ आएगा। बैटरी की क्षमता का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन वेबसाइट पर दी गई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि यह 5,000mAh से ज्यादा होगी। अब, एक रिपोर्ट में इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है और साथ ही इसका AnTuTu बेंचमार्क स्कोर भी शेयर किया गया है।

MSP की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo T4 5G में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलेगा, जो 820,000 से ज्यादा का AnTuTu स्कोर देने में सक्षम होगा। इसका मतलब है कि यूजर्स स्मूद गेमिंग और मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।

इसके अलावा, दावा किया गया है कि वीवो Vivo T4 5G में quad-curved AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक होगी। यदि ऐसा होता है, तो यह अपने सेगमेंट में सबसे ब्राइट स्क्रीन हो सकती है। आगे यह भी बताया गया है कि Vivo T4 5G में 7300mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

हाल ही में 91Mobiles ने Vivo T4 5G के रेंडर्स लीक किए थे, जिसमें फोन में रियर साइड पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिला था। इसमें डुअल कैमरा सेटअप और रिंग LED फ्लैश हो सकता है। इस रिपोर्ट में दो कलर वेरिएंट कन्फर्म किए गए थे Emerald Blaze और Phantom Grey। खास बात ये है कि Emerald Blaze वेरिएंट में कैमरा आइलैंड के चारों ओर गोल्ड एक्सेंट्स दिए गए हैं।
Advertisement

फोन के इस महीने के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। पिछले साल आए Vivo T3 की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये थी, तो ऐसे में T4 भी लगभग इसी रेंज में आ सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.