Vivo T3 Ultra की आज से सेल शुरू, मिल रहा 3000 रुपये का डिस्काउंट

Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन आज यानी कि 19 सितंबर से देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 सितंबर 2024 21:19 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T3 Ultra में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo T3 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी दिया गया है।
  • Vivo T3 Ultra में Mediatek Dimensity 9200+ 4nm प्रोसेसर है।

Vivo T3 Ultra में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने बीते हफ्ते भारतीय बाजार में Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन आज यानी कि 19 सितंबर से देश में फ्लिपकार्ट और वीवो  इंडिया ई-स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। Vivo T3 Ultra में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo T3 Ultra की कीमत और ऑफर्स के अलावा स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo T3 Ultra Price


कीमत की बात करें तो Vivo T3 Ultra के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है, वहीं 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। HDFC Bank कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 3000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे प्रभावी कीमत गिर जाएगी। इसके अलावा 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है।


Vivo T3 Ultra Specifications


Vivo T3 Ultra में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9, 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ है। इसमें ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 9200+ 4nm प्रोसेसर के साथ Immortalis-G715 GPU शामिल है। इस स्मार्टफोन में 8GB / 12GB LPDDR4X RAM और 128GB / 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.88 अपर्चर, ZEISS ऑप्टिक्स और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी SONY IMX921 कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 164.1 मिमी, चौड़ाई 74.93 मिमी, मोटाई 7.58 मिमी और वजन 192 ग्राम है। यह फोन IP68 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS, यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट शामिल है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and premium design
  • Vivid display
  • Good battery life
  • IP68 Rating
  • Good performance
  • Bad
  • Bloatware
  • Overheats during intensive use
  • Inconsistent wide-angle sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.