50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ Vivo T3 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo T3 Pro 5G में 6.77 इंच की Full HD AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अगस्त 2024 14:52 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T3 Pro 5G में 6.77 इंच की Full HD AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo T3 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Vivo T3 Pro 5G के 8GB रैम और 128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।

Vivo T3 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने भारतीय बाजार में T-सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo T3 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.77 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5500mAh की बैटरी से लैस है। यहां हम आपको Vivo T3 Pro 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo T3 Pro 5G Price


कीमत की बात की जाए तो Vivo T3 Pro 5G के 8GB रैम और 128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB रैम और 256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 3 सितंबर 12 बजे से वीवो- की ऑफिशियल साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत HDFC और ICICI बैंक ग्राहकों को फ्लैट 3,000 रुपये छूट या फ्लैट 3,000 रुपये एक्सचेंज बोनस के साथ 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर शामिल है।


Vivo T3 Pro 5G Specifications


Vivo T3 Pro 5G में 6.77 इंच की Full HD AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, आस्पेक्ट रेशियो 20:9, पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक और HDR10+ है। इस स्मार्टफोन में Adreno 720 GPU के साथ Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 128GB / 256GB UFS2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FuntouchOS 14 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो के इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। स्टीरियो स्पीकर से लैस यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और छींटों से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 163.72 मिमी, चौड़ाई 75 मिमी, मोटाई 7.49 मिमी / 7.99 मिमी (लेदर) और वजन 180 ग्राम से 190 ग्राम तक है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.