Vivo T2 5G होगा 64MP कैमरा, Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo T2 5G फोन OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल के बोकेह कैमरा से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023 15:15 IST
ख़ास बातें
  • Vivo जल्द ही Vivo T2 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।
  • वीवो टी2 5जी में फोन OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
  • Vivo T2 5G में Snapdragon 695 5G SoC मिलेगा।

Vivo T2 5G में 64 मेगापिक्सल के मेन कैमरा है।

Photo Credit: Flipkart

Vivo आगामी Vivo T2 5G लाइनअप के साथ टी-सीरीज स्मार्टफोन्स में विस्तार करने वाली है। वीवो का नया फोन 11 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने वाला है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर फोन के लिए लैंडिंग पेज पहले ही लाइव हो गया है, जिसमें कुछ स्पेसिफिकेशंस जैसे कि डिस्प्ले और कैमरा आदि का खुलासा किया गया है। Vivo T2 5G में फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले और 360Hz टच सैंपलिंग रेट होगा। Vivo T2 5G मार्केट में Vivo T1 की जगह लेगा, जिसे 2022 में लॉन्च किया गया था। यहां हम आपको Vivo के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Flipkart के लैंडिंग पेज पर शेयर की गई डिटेल्स के मुताबिक, Vivo T2 5G 11 अप्रैल को भारत में एंट्री करेगा। जल्द ही लॉन्च होने वाले Vivo T2 5G के कैमरा स्पेसिफिकेशन और अन्य जानकारी लैंडिंग पेज के जरिए जारी किए गए हैं। फोन OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल के बोकेह कैमरा से लैस होगा।
Advertisement

इसके अलावा Flipkart लैंडिंग पेज से यह भी पता चला है कि फोन 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 6000000:1 कंट्रास्ट रेशियो के साथ फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा। Vivo T2 5G में Snapdragon 695 5G SoC मिलेगा।

Vivo का आगामी फोन हाल ही में मॉडल नंबर V2240 के साथ गीकबेंच साइट पर नजर आया था। लिस्टिंग से पता चला कि फोन ने सिंगल-कोर में 678 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 1,933 प्वाइंट हासिल किए। इसके अलावा यह 5.33GB RAM के साथ नजर आया है जो कि असलियम में 6GB RAM होगी। Vivo T2 5G ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड कस्टम UI पर काम कर सकता है।
Advertisement

Vivo T2 5G बीते साल लॉन्च किए गए Vivo T1 5G की जगह लेगा, जिसे बीते साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। यह फोन Snapdragon 695 5G SoC से लैस है। इस फोन में 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वीवो के इस फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जो कि 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट प्रदान करती है। वीवो टी1 5जी में 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz refresh rate display
  • Very good battery life
  • Capable SoC
  • Android 12 out of the box
  • Bad
  • Weak low-light camera performance
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  11. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  12. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.