64MP कैमरा और Snapdragon 870 प्रोसेसर से लैस Vivo T2 5G लॉन्च से पहले आया नजर, जानें डिटेल्स

ivo T2 5G में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 25 मई 2022 18:14 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T2 5G में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया जाएगा।
  • Vivo T2 5G में 6.62 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Vivo T2 5G में Snapdragon 870 SoC प्रोसेसर होगा।

Vivo T2 5G में 6.62 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी।

Photo Credit: Weibo/Vivo

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपने नए स्मार्टफोन Vivo T2 5G को चीन में 6 जून को लॉन्च करने के लिए तैयार है। ऑफिशियल लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन अब चीन टेलीकॉम लिस्टिंग पर रेंडर, कीमत डिटेल्स और अन्य स्पेसिफिकेशंस के साथ नजर आया है। नया वीवो टी-सीरीज स्मार्टफोन Snapdragon 870 SoC पर बेस्ड हो सकता है। Vivo के इस स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन iQOO Neo 6 SE के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर एंट्री ले सकता है।

नया Vivo T2 5G को चाइना टेलीकॉम वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2199GA के साथ लिस्ट हुआ है। मॉडल नंबर से साफ होता है कि स्मार्टफोन iQOO Neo 6 SE का रीब्रांड हो सकता है, जिसे इसी माह की शुरुआत में V2199A मॉडल नंबर के साथ उतारा गया था।
 

Vivo T2 5G की अनुमानित कीमत


लिस्टिंग के मुताबिक, सबसे पहले Nashville Chatter ने देखा कि Vivo T2 5G मार्केट में 3 RAM ऑप्शन के साथ आएगा, जिसमें 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM +256GB और 12GB RAM + 256GB शामिल होंगी। इस स्मार्टफोन के बेस 8GB RAM+ 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,199 यानी कि भारतीय बाजार के हिसाब से 25,500 रुपये हो सकती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Blue और Black कलर ऑप्शन में आ सकता है।
 

Vivo T2 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो लिस्टिंग के मुताबिक आगामी Vivo स्मार्टफोन में Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। Vivo T2 5G में 6.62 इंच की डिस्प्ले होगी जो कि 2400x1080 रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगी और साथ में होल पंच डिजाइन भी दिया जाएगा। प्रोसेसर की बात करें तो Vivo T2 5G में Snapdragon 870 SoC प्रोसेसर होगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज दी जा सकती है। 

कैमरा की बात करें तो लिस्टिंग से पता चलता है कि Vivo T2 5G में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो लिस्टिंग के अनुसार, Vivo T2 5G में 4,700mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलेंगे। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 163.00mm, चौड़ाई 76.16mm, मोटाई 8.54mm और वजन 190 ग्राम है।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo T2 5G, Vivo T2 5G specifications, Vivo T2 5G price

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  2. 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन
  3. 55, 65, 75 और 85 इंच डिस्प्ले वाला Sony BRAVIA 3 II भारत में लॉन्च, घर पर मिलेगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  2. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  3. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  5. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  6. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  7. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Pause Point: स्मार्टफोन पर टाइम बर्बाद नहीं होने देगा Google का यह नया फीचर! जानें कैसे करता है काम
  9. Google Chrome या Safari में अपना ब्राउजिंग डाटा कैसे करें साफ, ये है आसान तरीका
  10. WhatsApp Plus क्या है और पैसे देकर क्या मिलेगा खास? जानें सभी प्रीमियम फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.