Vivo फोन खरीदने का प्लान? ₹4,000 तक बढ़ें दाम, यहां जानें नए प्राइस

Vivo ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिसमें 1,000 रुपये से 4,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2026 12:25 IST
ख़ास बातें
  • Vivo ने कई स्मार्टफोन्स की कीमत ₹1000 से ₹4000 तक बढ़ाई
  • Vivo T5x, V70 और Y सीरीज मॉडल्स पर पड़ा सीधा असर
  • नई कीमतें 21 अप्रैल से लागू होने की बात कही गई है

Photo Credit: Vivo

भारत में स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी का ट्रेंड जारी है और अब Vivo ने भी अपने कई मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं। एक लीक में अलग-अलग डिवाइसेज पर 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जानकारी दी गई है। कंपनी ने इस बदलाव को आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया है, लेकिन इंडस्ट्री ट्रेंड को देखें तो इसके पीछे बढ़ती कॉम्पोनेंट कॉस्ट, करेंसी फ्लक्चुएशन और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियां हो सकती हैं।

जानकारी टिप्सटर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) के X पोस्ट के जरिए सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि Vivo ने अपने कई स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतों में इजाफा किया है। यह भी बताया गया है कि नई कीमतें 21 अप्रैल से लागू हो चुकी हैं और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपडेट दिख रहा है।

Advertisement

बदलाव की शुरुआत Y सीरीज से होती है, जिसमें Vivo Y31 5G में थोड़ी कम लेकिन ध्यान देने वाली बढ़ोतरी हुई है। इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 19,999 रुपये हो गई है, जबकि 6GB + 128GB और 6GB + 256GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 23,999 रुपये और 26,999 रुपये तक पहुंच गई है।

इसके अलावा, Vivo Y400 के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत बढ़कर 28,999 रुपये हो गई है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल अब 31,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा Vivo Y51 Pro के दोनों वेरिएंट्स पर भी करीब 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

प्रीमियम सेगमेंट में Vivo V70 Elite और Vivo V70 के दाम भी बढ़े हैं। V70 Elite के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत अब 55,999 रुपये हो गई है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल 59,999 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह Vivo V70 के दोनों वेरिएंट्स पर भी 4,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और अब इसकी कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है।

Advertisement

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Vivo T5x सीरीज में देखने को मिली है, जहां सभी वेरिएंट्स पर 4,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। अब इसका 6GB + 128GB वेरिएंट 22,999 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 18,999 रुपये का था। वहीं 8GB + 128GB और 8GB + 256GB मॉडल्स की कीमत अब क्रमशः 24,999 रुपये और 26,999 रुपये हो गई है।

जैसा की हमने बताया कि Vivo की तरफ से फिलहाल इस प्राइस हाइक की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। खबर लिखते समय तक लीक हुई नई कीमतें ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट हो चुकी थीं, लेकिन स्मार्टफोन्स अभी भी Flipkart या अन्य ऑनलाइन रिटेल आउटलेट्स पर पुरानी कीमतों पर ही बेचे जा रहे थें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  2. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  3. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  4. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  5. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  6. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  7. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  8. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  9. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  10. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.