Apple से लेकर Samsung, Vivo और iQOO लॉन्च करेंगी फरवरी में अपने नए स्मार्टफोन, देखें

Vivo, Samsung, Apple, Google, Oppo और iQOO आज नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 फरवरी 2026 14:09 IST
ख़ास बातें
  • Vivo अपनी V70 सीरीज में V70 और V70 Elite लॉन्च करने वाला है।
  • Samsung फरवरी की शुरुआत में Samsung Galaxy A07 लॉन्च करने जा रहा है।
  • iQOO 24 फरवरी को बाजार में iQOO 15R लॉन्च करने जा रहा है।

फरवरी में कई नए फोन लॉन्च होने वाले हैं।

Photo Credit: Unsplash/Daniel Romero

साल 2026 की शुरुआत में Xiaomi, Poco, Motorola और Realme जैसी कंपनियों ने Motorola Signature, Redmi Note 15 series, Poco M8 से लेकर Realme 16 Pro जैसे स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब फरवरी में भी कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। Vivo, Samsung, Apple, Google, Oppo और iQOO जैसी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली हैं। यहां हम आपको फरवरी 2026 में लॉन्च होने वाले आगामी स्मार्टफोन्स और उनके फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo V70 Series
Vivo अपनी V70 सीरीज में V70 और V70 Elite लॉन्च करने वाला है। इन दोनों ही फोन में 6.59 इंच की फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले होगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट होगा, वहीं V70 में Snapdragon 7 Gen 4 मिलेगा। इन दोनों ही फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का 3x ZEISS टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा होगा।

Samsung Galaxy A07
Samsung फरवरी की शुरुआत में Samsung Galaxy A07 लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले होगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह फोन 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

iQOO 15R
iQOO 24 फरवरी को बाजार में iQOO 15R लॉन्च करने जा रहा है। iQOO 15R में 6.59 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले होगी, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह फोन IP6X रेटिंग से लैस होगा। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलने की संभावना है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। यह फोन 7,600mAh की बैटरी से लैस होगा।

Apple iPhone 17e
Apple फरवरी में iPhone 17e लॉन्च करने वाला है। iPhone 17e में 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 60Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह आईफोन A19 चिपसेट से लैस होगा। इसके अलावा यह आईफोन सेंटरस्टेज,मैगसेफ चार्जिंग और 4K डॉल्बी विजन वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करेगा। हालांकि, कैमरा के बारे में अभी जानकारी नहीं आई है।

Samsung Galaxy F70
Samsung फरवरी में Galaxy F70 और F70e लॉन्च करने की उम्मीद है। इन स्मार्टफोन की कीमत 10-15 हजार रुपये के बीच होगी। इन स्मार्टफोन में कंपनी कैमरा पर ज्यादा फोकस करेगी। हालांकि, स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ खुलासा नहीं हुआ है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, Samsung, Apple, Google, Oppo, iQOO

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल आईफोन में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है 3D प्रिंटेड हिंज का इस्तेमाल
  2. Census 2027: जनगणना के नाम पर स्कैम का खतरा, यहां जानें 33 सवालों की पूरी लिस्ट
  3. Casio AE-1600HX सीरीज वॉच लॉन्च, 10 साल तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  4. Realme 16 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन
  5. iQOO 15 Apex की सेल शुरू, 6 हजार का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत
  6. India Census 2027: शुरू हो रही जनगणना, ऑनलाइन फॉर्म से लेकर जरूरी तारीखों तक, यहां समझें सबकुछ
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगी 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिपेसट, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. PF में अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट, तभी निकाल पाएंगे पैसा
  9. Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. 9 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, देखें डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.