Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!

Vivo S70 में रियर कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 नवंबर 2026 10:34 IST
ख़ास बातें
  • रियर कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिगं के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा फोन में आ सकता है।
  • यह फोन टेलीकन्वर्टर के साथ पेश किया जा सकता है।

Vivo S70 में 6.59 इंच बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। (सांकेतिक फोटो)

Photo Credit: Vivo

Vivo S70 सीरीज लॉन्च जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। कंपनी इसे Vivo S60 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर उतारेगी। अब सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Vivo S70 को लेकर एक अपडेट आ रहा है जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक किए गए हैं। फोन के अंदर क्वालकॉम की स्नैपड्रैगन 8 सीरीज का चिपसेट बताया गया है। फोन में OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसी के साथ इसमें धांसू कैमरा फीचर्स आ सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Vivo S70 फोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (via) ने अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन के मुख्य फीचर्स का खुलासा किया है। Vivo S70 में 6.59 इंच बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। यह एक फ्लैट OLED पैनल होगा जिसमें LTPS फीचर भी मिल सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन बताया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट आने की बात कही गई है। 

Advertisement

Vivo S70 में रियर कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। फोन बड़े सेंसर के साथ आ सकता है। इसके साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। तीसरा सेंसर 64MP Sony LYT-610 बताया गया है जो कि पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के रूप में मौजूद होगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिगं के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही गई है। 

कैमरा के बारे में एक और खास अटैचमेंट का जिक्र टिप्स्टर ने किया है। यह फोन टेलीकन्वर्टर के साथ पेश किया जा सकता है। यानी बेहतरीन फोटोग्राफी अनुभव देने के लिए कंपनी इसे डिजाइन कर सकती है। फोन में विशाल बैटरी मिलने की संभावना है। कयास है कि फोन में 8000mAh की विशाल बैटरी आ सकती है जो कि पिछले मॉडल से अपग्रेडेड होगी। इसके साथ में कंपनी 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। Vivo S70 का लॉन्च नवंबर में ही देखने को मिल सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी कोई अधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1260x2750 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.