Vivo S6 5G अहम स्पेसिफिकेशन के साथ इस सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट

Vivo S6 5G फोन V1962A और V1962BA मॉडल नंबर के साथ चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट हुआ।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 मार्च 2020 13:53 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S6 5G में मिल सकते हैं 6 जीबी या 8 जीबी रैम
  • Vivo S6 5G की इनबिल्ट स्टोरेज के भी दो विकल्प हो सकते हैं
  • वीवो एस6 5जी में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

Vivo S6 5G कई दिनों से सुर्खियों में है

Vivo S6 5G फोन कथित तौर पर चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर मॉडल नंबर V1962A और V1962BA के साथ लिस्ट किए गए हैं। लिस्टिंग से इस Vivo फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ डिज़ाइन की ओर इशारा मिलता है। बता दें कि वीवो एस6 5जी को फोन 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। सोमवार को वीवो ने फोन की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वीवो एस6 5जी फोन का पिछला हिस्सा देखा जा सकता है। इस तस्वीर में फोन का सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिखा है। प्रतीत होता है कि यह स्मार्टफोन ग्रेडिएंट फिनिश वाला है।

TENAA साइट की लिस्टिंग से Vivo S6 5G स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। यह फोन साइट पर V1962A और V1962BA मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। कुछ तस्वीरें भी हैं जो फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले की मौजूदगी की तरफ इशारा करती हैं। TENAA की लिस्टिंग में भी कुछ तस्वीरें का इस्तेमाल हुआ है। इन फोटो में Vivo के फोन का बैकपैनल नज़र आ रहा है।
 

Vivo S6 5G specifications (rumoured)

वीवो ने अब तक अपने हैंडसेट वीवो एस6 5जी के स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि, TENAA साइट से फोन से संबंधित कई जानकारियां सामने आ गई हैं। फोन में 6.44 इंच का फुल एचडी+(1080x2400 पिक्सल्स) एमोलेड डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो होगा। फोन में आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 10 होगा और यह आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ होगी। इसके अलावा यह फोन 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प में आएगा। फोटो और वीडियो के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएग। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल सेंसर्स के होंगे। इसके साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी फोन में मौजूद हो सकता है।

Vivo S6 5G फोन में 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलईटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीस/ए-जीपीएस और यूएसबी शामिल है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।
Advertisement

वीवो इसमें 4,390 एमएएच की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दे सकती है। लिस्टिंग में हैंडसेट का डाइमेंशन 161.16x74.66x8.68 मिलीमीटर और वज़न 181 ग्राम बताया गया है।

TENAA की इस लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी Playfuldroid द्वारा दी गई।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

हां

Compatible Devices

iOS and Android

Battery Life (Days)

7
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S6 5G specifications, Vivo S6 5G, Vivo S6, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.