Vivo S5 में होगा होल-पंच डिस्प्ले और पतले बेज़ल

Vivo S5 को चीनी मार्केट में 14 नवंबर पेश किए जाने की जानकारी मिली है। इसे भारत में लाए जाने के संबंध में अभी कुछ नहीं बताया गया है।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 4 नवंबर 2019 18:45 IST
ख़ास बातें
  • वीवो एस5 के फ्रंट पैनल की पहली झलक मिली
  • वीवो एस5 के स्पेसिफिकेशन का आधिकारिक खुलासा नहीं
  • वीवो की एस सीरीज़ का तीसरा फोन होगा Vivo S5
Vivo अपनी एस सीरीज़ अगले स्मार्टफोन Vivo S5 को 14 नवंबर को लॉन्च करेगी। अब हमारा सामना इस फोन के डिज़ाइन से हुआ है। एक लीक हुई तस्वीर में फोन के फ्रंट पैनल को दिखाया गया है। यहां पर वीवो एस5 मॉडल नंबर का भी ज़िक्र है। तस्वीर में फोन के दायीं तरफ किनारे पर होल-पंच नज़र आ रहा है। इसके अलावा चारों किनारे पर बेज़ल बेहद ही पतले हैं। यह वीवो एस5 के फ्रंट पैनल की पहली झलक है। पुरानी रिपोर्ट में इस फोन में डायमंड पैटर्न वाले रियर कैमरा मॉड्यूल होने की जानकारी मिली थी।

Gizmochina ने विज्ञापन के एक स्नैपशॉट की तस्वीर पब्लिश की है। यहां से फोन की साफ झलक मिलती है। इससे साफ नज़र आ रहा है कि फोन की स्क्रीन पर दायें किनारे पर होल-पंच है। डिस्प्ले के किनारों पर बेज़ल बेहद ही पतले हैं।

फिलहाल, Vivo S5 को चीनी मार्केट में 14 नवंबर पेश किए जाने की जानकारी मिली है। इसे भारत में लाए जाने के संबंध में अभी कुछ नहीं बताया गया है। वीवो एस1 के लॉन्च को देखते हुए हमें पूरा भरोसा है कि कंपनी वीवो एस5 या उसके किसी अलग वेरिएंट को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

याद रहे कि वीवो एस1 को भारत में 16,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा गया था। स्मार्टफोन 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर, 4,500 एमएएच बैटरी और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज, तीन रियर कैमरे और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वीवो एस1 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.