Vivo S30, S30 Pro Mini के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, मई में होंगे लॉन्च!

Vivo चीनी बाजार में अपनी नई Vivo S30 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जो कि अगले महीने दस्तक दे सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मई 2025 10:59 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S30 में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Vivo S30 Pro Mini में छोटी 6.31 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी।
  • Vivo S30 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 (SM7750) प्रोसेसर दिया जाएगा।

Vivo S30 में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।

Photo Credit: Vivo China

Vivo चीनी बाजार में अपनी नई Vivo S30 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जो कि अगले महीने दस्तक दे सकती है। नई लाइनअप बीते साल आई S20 सीरीज का अपग्रेड होगी और कुछ बदलावों के साथ आएगी। इस साल कंपनी हर बार के अपने पैटर्न को छोड़कर कुछ अलग सेटअप लेकर आने वाली है, जिसमें Vivo S30 और Vivo S30 Pro Mini शामिल होंगे। यहां हम आपको Vivo S30 और S30 Pro Mini के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo S30, S30 Pro Mini Launch Date


Vivo ने कंफर्म नहीं किया है कि सटीक लॉन्च तारीख क्या है, लेकिन S30 सीरीज चीन में मई के आखिर में लॉन्च होने की उम्मीद है। Vivo S30 Pro Mini ग्लोबल मार्केट में Vivo X200 FE रीब्रांडेड होगा। 


Advertisement
Vivo S30, S30 Pro Mini Specifications


Vivo S30 में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन होगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 (SM7750) प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 6500mAh की बैटरी मिलेगी। कैमरा सेटअप के लिए 50 मेगापिक्सल का IMX882 पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। 

इस बार अलग यह है कि कंपनी कोई स्टैंडर्ड प्रो मॉडल लेकर नहीं आ रही है। इसके अलावा Vivo इसे नए फोन S30 Pro Mini से रिप्लेस कर रही है। Vivo चीन के प्रोडक्ट वीपी ओयांग वीफेंग (Ouyang Weifeng) और टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, यह मॉडल सामान्य प्रो मॉडल की जगह लेगा और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ हाई एंड स्पेसिफिकेशंस प्रदान करेगा।
Advertisement

Vivo S30 Pro Mini में छोटी 6.31 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन होगा। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400e प्रोसेसर होगा। इस फोन में भी 6500mAh की बैटरी दी जाएगी। इस फोन में भी 50 मेगापिक्सल का IMX882 पेरीस्कोप कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में ज्यादा प्रीमियम बिल्ड के लिए मैटल मिडिल फ्रेम होगा जो कि किसी मिड रेंज फोन की तुलना में बेहतर होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.