50MP सेल्फी कैमरा, 90W चार्जिंग के साथ Vivo ला रही नया धांसू फोन! जानें डिटेल

फोन में मीडियाटेक का Dimensity 9400e चिपसेट आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2025 11:13 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.31 इंच का फ्लैट डिस्प्ले आ सकता है।
  • फोन में मीडियाटेक का Dimensity 9400e चिपसेट आ सकता है।
  • फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है।

Vivo S20 Pro को कंपनी ने चीन में 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया था।

Photo Credit: Vivo China

Vivo अपनी S सीरीज में जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है जो कि Vivo S30 Pro Mini हो सकता है। फोन के कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यह फोन Vivo S20 और S20 Pro के बाद सक्सेसर सीरीज में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जा रहा है कि Vivo S30 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के साथ ही कंपनी एक कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी सीरीज के कॉम्पेक्ट फोन को Vivo X200 Pro Mini के विकल्प के तौर पर भी पेश कर सकती है। आइए जानते हैं Vivo S30 Pro Mini कैसा होगा! 

Vivo S30 Pro Mini कंपनी की अपकमिंग सीरीज में पहले स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से कंपनी के इस कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन के मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा (via) किया गया है। लीक के अनुसार, फोन में 6.31 इंच का फ्लैट डिस्प्ले आ सकता है। इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है जो कि 2640 x 1216 पिक्सल का होगा। टिप्स्टर ने इससे पहले खुलासा किया था कि पैनल LTPO OLED टाइप हो सकता है। 
फोन में मीडियाटेक का Dimensity 9400e चिपसेट आ सकता है। यह चिपसेट Dimensity 9300+ का ही रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। इसके अलावा, Vivo S30 Pro Mini में टिप्स्टर ने बड़ी बैटरी होने का सुझाव दिया है। जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। साथ में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी आने की संभावना टिप्स्टर ने जताई है। 

Vivo S30 Pro Mini का लॉन्च मई के अंत में हो सकता है। सीरीज में कंपनी स्टैंडर्ड Vivo S30 को भी लॉन्च कर सकती है जो मिनी के साथ में ही पेश किया जा सकता है। इस मॉडल में 6.67 इंच का डिस्प्ले होगा जिसमें OLED पैनल लगा होगा। यह 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। प्रोसेसिंग के लिए वनिला मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2640x1216 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.