Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च

Vivo S2 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अगस्त 2026 15:16 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Vivo S2 को छह अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट होगा
  • Vivo S2 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा होगा

Photo Credit: Vivo

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन भारत में छह अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और कलर्स के विकल्पों की कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo दिया जाएगा। Vivo S2 में 6.83 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन को 9,70,000 प्वाइंट्स का AnTuTu स्कोर मिलने का दावा किया गया है। Vivo S2 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 7,050 mAh की बैटरी होगी। यह OriginOS 6 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। 
 
Vivo ने एक न्यूजरूम पोस्ट में बताया है कि आगामी स्मार्टफोन को तीन कलर्स - Silk White, Sapphire Blue और Regal Bronze कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी होगी। भारत में Vivo S2 को छह अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री देश में कंपनी के ई-स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी। 

आगामी स्मार्टफोन में 6.83 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए SGS Low Blue Light और SGS Five-Star Sunlight Readable Display सर्टिफिकेशन मिले हैं। इस स्मार्टफोन को 9,70,000 प्वाइंट्स का AnTuTu स्कोर मिलने का दावा किया गया है। यह OriginOS 6 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में 7,050 mAh की बैटरी दी जाएगी। 

Advertisement

Vivo S2 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। Vivo S2 के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 51,999 रुपये और 8 GB RAM + 256 GB वाले वेरिएंट का 55,999 रुपये का हो सकता है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.99 mm की होगी। Vivo S2 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में सिमेट्रिकल डुअल  स्पीकर्स दिए् जाएंगे। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.