Vivo S19 Pro फोन 16GB RAM, Dimensity 9200 Plus के साथ आया नजर, जानें

Vivo S19 Pro में 6.78 इंच OLED कर्व्ड-एज डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में Dimsnsity 9200+ चिपसेट मिलेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मई 2024 10:09 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S19 Pro में 6.78 इंच OLED कर्व्ड-एज डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • Vivo S19 Pro में 5,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • Vivo S19 Pro में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX921 प्राइमरी कैमरा होगा।

Vivo S19 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo अपने Vivo S19 सीरीज के प्रीमियम-मिडरेंज स्मार्टफोन को 30 मई को लॉन्च करने वाला है। सीरीज में दो स्मार्टफोन Vivo S19 और S19 Pro स्मार्टफोन शामिल होंगे। इससे पहले आज ब्रांड ने इन डिवाइसेज के डिजाइन का भी खुलासा किया। अब Vivo S19 Pro गीकबेंच पर अपने परफॉर्मेंस का खुलासा करते हुए नजर आया है। यहां हम आपको Vivo S19 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo S19 Pro मॉडल नंबर "V2362A" के साथ गीकबेंच पर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ नजर आया है, जिसकी बेस क्लॉक स्पीड 2.00 GHz और पीक क्लॉक स्पीड 3.35GHz है। यह Dimensity 9200+ SoC होगा जो कि मई 2023 में लॉन्च हुआ था। प्रोसेसर को 16GB RAM और एंड्रॉइड 14 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम आया है। फोन ने गीकबेंच 6 के सिंगल-कोर टेस्ट में 2129 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 5675 प्वाइंट हासिल किए हैं। लिस्टिंग से कोई और जानकारी नहीं मिली है, हालांकि, लीक से हमें यह पता चला है कि क्या उम्मीद की जा सकती है।


Vivo S19 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Vivo S19 Pro में 6.78 इंच OLED कर्व्ड-एज डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में Dimsnsity 9200+ चिपसेट मिलेगा। इसमें 12GB/16GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज दी जाएगी। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। कुछ अनुमानित फीचर्स में सॉफ्ट हेलो लाइटिंग, IP69-लेवल वॉटर रेजिस्टेंस और eSIM सपोर्ट शामिल हो सकते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX921 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 2x टेलीफोटो और 50x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल IMX816 कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 कैमरा मिलने की संभावना है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.