Vivo S18 सीरीज की बैटरी और स्टोरेज का खुलासा, जल्द देगा दस्तक

Vivo S18 सीरीज में 5,000mAh बैटरी दी जाएगी जो कि एक बार फुल चार्ज करने पर 13.5 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2023 11:26 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S18 3 स्टोरेज 12GB/256GB, 12GB/512GB और 16GB/512GB में लॉन्च होगा।
  • Vivo S18 सीरीज में 5000mAh बैटरी होगी जो फुल चार्ज पर 13.5 घंटे चलेगी।
  • Vivo का दावा है कि यूजर्स 10 हजार एचडी फोटो तक स्टोर कर सकते हैं।

Vivo S17 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo S18 सीरीज इस हफ्ते के आखिर में चीन में लॉन्च होने वाली है। आधिकारिक घोषणा से पहले कंपनी ने एक नया टीजर जारी किया है जिसमें आगामी स्मार्टफोन के बैटरी स्पेसिफिकेशन और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Vivo S18 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo S18 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस


चीनी टेक दिग्गज ने अपने ऑफिशियल वीबो अकाउंट पर नए टीजर शेयर किए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में नई S18 लाइनअप के लिए बैटरी स्पेसिफिकेशन और स्टोरेज की जानकारी मिली। वीवो एस18 सीरीज में 5,000mAh बैटरी दी जाएगी जो कि एक बार फुल चार्ज करने पर 13.5 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि इस सेल की लाइफ 4 साल है और यहां तक ​​कि 4 साल तक फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट का भी वादा किया गया है।

बैटरी का साइज काफी प्रभावशाली है, क्योंकि यह स्लिम बॉडी में पैक की गई है, जिसकी मोटाई सिर्फ 7.45mm और वजन सिर्फ 185.8 ग्राम है। एक अन्य टीजर में वीवो ने कंफर्म किया है कि वीवो एस18 भी तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन 12GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च होगा। खासतौर पर यूजर्स रैम को वर्चुअल तौर पर 16GB तक बढ़ा सकते हैं और फोन 50GB तक स्टोरेज कम्प्रेशन का भी सपोर्ट करता है।

Vivo का दावा है कि यूजर्स 10 हजार एचडी फोटो तक स्टोर कर सकते हैं और बैकग्राउंड में 49 ऐप्स रख सकते हैं। टीजर में ये सारी जानकारी शेयर की गई थी। अभी हाल ही में एक और टीजर आया था, जिसमें Vivo S18 और Vivo S18 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशंस का पता चला था। वीवो एस18 सीरीज चीनी बाजार में 14 दिसंबर 2023 को लॉन्च होने वाली है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000+

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo S18, Vivo S18 Pro, Vivo S18 Series, Vivo Smartphones

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  2. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  3. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  7. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  8. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  9. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  10. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.