16GB RAM, 5000mAh बैटरी के साथ Vivo S18, Vivo S18 Pro होंगे लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Vivo S18 स्मार्टफोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर और 16GB रैम के साथ आएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 नवंबर 2023 10:26 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S18 Pro फ्लैगशिप-ग्रेड Dimensity 9200+ चिपसेट से लैस होगा।
  • Vivo S18 में 2800 निट्स ब्राइटनेस वाली OLED डिस्प्ले होगी।
  • Vivo S18 स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन होगा।

Vivo S17 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर Vivo S18 सीरीज में नए मिड-रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल ही में Vivo फ्लैगशिप X100 सीरीज को लॉन्च किया था। अब, Vivo S18 और S18 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशन वीबो ऑनलाइन लीक हुए हैं। यहां हम आपको Vivo S18 और S18 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo S18, S18 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


टिपस्टर व्हाईलैब ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर Vivo S18 और S18 Pro के स्पेसिफिकेशंस को साझा किया है। लीक से पता चला है कि Vivo S18 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट होगा। अब तक इस प्रोसेसर पर नए Honor 100 को काम करते हुए देखा गया है। इसलिए Vivo S18 स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर वाले पहले स्मार्टफोन में से एक होगा। इसमें 2800 निट्स ब्राइटनेस वाली OLED डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी होगी। स्टोरेज के मामले में स्मार्टफोन 3 RAM कॉन्फिगरेशन 8GB, 12GB या 16GB और 256GB या 512GB के दो स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। 

दूसरी ओर Vivo S18 Pro में कथित तौर पर फ्लैगशिप-ग्रेड Dimensity 9200+ चिपसेट होगा और Vivo S18 समान स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आएगा। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी भी होगी। पहले यह बताया गया था कि दोनों स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेंगे। लीक से Vivo S18 Pro के प्राइमरी कैमरा के बारे में पता चला है जो कि 50 मेगापिक्सल सोनी IMX920 सेंसर है। इसके अलावा स्मार्टफोन में वाईफाई 7 का सपोर्ट भी होगा। 
Advertisement

Vivo S18 को ग्लोबल स्तर पर Vivo V30 के तौर पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जबकि S18 Pro के Vivo V30 Pro के तौर पर मार्केट में आने की संभावना है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन सीरीज का S18e वेरिएंट भी होने की संभावना है जो कि ग्लोबल स्तर पर V30e के तौर पर लॉन्च हो सकता है। हालांकि Vivo S18 सीरीज की लॉन्च तारीख और कीमत पर अभी तक कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। आगामी हफ्तों में अधिक जानकारी मिलने की संभावना है।
 

Advertisement

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.