Vivo S16, S16 Pro और S16e 4600mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Vivo S16e में 6.62 इंच की फ्लैट स्क्रीन दी गई है, जबकि Vivo S16 और S16 Pro में कर्व्ड ऐज्स के साथ 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2022 11:40 IST
ख़ास बातें
  • वीवो ने चीन में वीवो 16 सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है।
  • वीवो 16 सीरीज में वीवो 16, वीवो 16ई और वीवो 16 प्रो शामिल हैं।
  • Vivo S16, S16 Pro और S16e के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Photo Credit: Vivo China

Vivo ने चीन में Vivo S16 सीरीज को आज लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन लाइनअप में Vivo S16, Vivo S16 Pro और Vivo S16e जैसे तीन स्मार्टफोन शामिल हैं। ये स्मार्टफोन मार्केट में वीवो एस15 सीरीज के अपग्रेड के तौर पर आए हैं। इन तीनों स्मार्टफोन का का डिजाइन एक जैसा है। हालांकि इन तीनों में स्पेसिफिकेशंस के मामले में अंतर है। आइए Vivo S16 सीरीज स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
 

Vivo S16e, Vivo S16 और Vivo S16 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Vivo S16e के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2,099 यानी कि 24,861 रुपये है। वहीं 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट RMB 2,299 यानी कि 27,230 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट RMB 2,499 यानी कि 29,602 रुपये में उपलब्ध है।

Vivo S16 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2,499 यानी कि 29,602 रुपये है। 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2,699 यानी कि 31,971 रुपये है। 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2,999 यानी कि 35,525 रुपये है। इसके अलावा 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट RMB 3,299 यानी कि 39,079 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Vivo S16 Pro के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 3,299 यानी कि 39,079 रुपये है। इसके अलावा 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 3,599 यानी कि 42,630 रुपये है।

कलर ऑप्शन की बात की जाए तो Vivo S16 सीरीज Hyacinth Purple, Sea Foam Green और Starry Night Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो इन स्मार्टफोन्स की प्री-सेल आज से शुरू हो गई है।
Advertisement
 

Vivo S16 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo S16 सीरीज में AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस हैं। Vivo S16e में 6.62 इंच की फ्लैट स्क्रीन दी गई है, जबकि Vivo S16 और S16 Pro में कर्व्ड ऐज्स के साथ 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इन तीनों ही स्मार्टफोन में सेंट्रर्ड अलाइंड पंच होल कटआउट दिया गया है। बैटरी की बात की जाए तो S16 सीरीज में 4,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो ये तीनों फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OriginOS 3.0 पर काम करते हैं। 

कैमरा की बात की जाए तो Vivo S16e में 50MP का पहला कैमरा, 2MP का मैक्रो लैंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo S16 में 64MP का पहला कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लैंस और 2MP का मैक्रो कैमरा  दिया गया है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वहीं Vivo Pro में 50MP OIS सपोर्ट वाला पहला कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। यह फोन फ्रंट में 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। प्रोसेसर की बात करें तो Vivo S16e में Exynos 1080 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा Vivo S16 में Snapdragon 870 प्रोसेसर और S16 Pro में Dimensity 8200 प्रोसेसर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 1080

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo S16, Vivo S16 Pro, Vivo S16e, Vivo S15, China, Smartphones

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15R आज हो रहा भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 7600mAh बैटरी से होगा लैस
  2. Croma पर Apple Sale: 36 हजार से सस्ता हुआ iPhone 16, Mac और Apple Watch पर साल की तगड़ी छूट
  3. कैमरा किंग बनने की तैयारी में Oppo और Vivo, Find X9 Ultra और X300 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन लीक
  4. iQOO 15R भारत में Snapdragon 8 Gen 5 और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15R भारत में Snapdragon 8 Gen 5 और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. कैमरा किंग बनने की तैयारी में Oppo और Vivo, Find X9 Ultra और X300 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन लीक
  3. iQOO 15R आज हो रहा भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 7600mAh बैटरी से होगा लैस
  4. MWC 2026 में लॉन्च होगा Xiaomi Tag, चाबी से बैग तक ट्रैक करेगा सब कुछ!
  5. मन की बात में PM मोदी ने बैंकिंग और सेफ्टी की दीं टिप्स, केवाईसी और ओटीपी साझा करने तक, जानें सबकुछ
  6. Decathlon ने लॉन्च की 130km रेंज और Bosch मोटर वाली इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत
  7. Vivo V70 vs OnePlus 15R vs Nothing Phone 3: 50K में कौन सा है बेस्ट
  8. Xiaomi Pad 8 इस महीने हो रहा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 के साथ जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. 4G, LTE vs 5G: जानें फोन में कौन सी सेटिंग है बेहतर?
  10. Croma पर Apple Sale: 36 हजार से सस्ता हुआ iPhone 16, Mac और Apple Watch पर साल की तगड़ी छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.