50MP कैमरा और Exynos 1080 प्रोसेसर से लैस Vivo S15e और Vivo T1x हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Vivo T1x में 6.58 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2408 पिक्सल, 20:9 ऑस्पेक्टे रेशियो और 91.01 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2022 14:28 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S15e के 8GB RAM और 128GB वेरिएंट की कीमत लगभग 23,400 रुपये है।
  • Vivo ने Vivo S15e और Vivo T1x दो अलग-अलग मार्केट में लॉन्च किए हैं।
  • Vivo S15e में 6.44 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Vivo S15e के 8GB RAM और 128GB वेरिएंट की कीमत लगभग 23,400 रुपये है।

Photo Credit: Vivo China/Vivo Malaysia

Vivo ने Vivo S15e और Vivo T1x स्मार्टफोन दो अलग-अलग मार्केट में लॉन्च किए गए हैं। जहां Vivo S15e को चीन में पेश किया गया है, वहीं Vivo ने Vivo T1x को मलेशिया में पेश किया गया। Vivo S15e स्मार्टफोन Samsung के Exynos 1080 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और 12GB RAM मिलती है। Vivo T1x एक 4जी स्मार्टफोन है और इसमें Qualcomm Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर है। दोनों स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
 

Vivo S15e की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Vivo S15e के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 यानी कि लगभग 23,400 रुपये है। वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 यानी कि लगभग 26,900 रुपये है और टॉप-एंड 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 यानी कि लगभग 29,200 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Flourite Black, Ice Crystal Blue और Rime Gold में उपलब्ध है।
 

Vivo T1x की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Vivo T1x के 4GB RAM और  64GB वेरिएंट की कीमत MYR 649 यानी कि लगभग 11,400 रुपये है। वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 799 यानी कि लगभग 14,000 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन को Black और Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Advertisement
 

Vivo S15e के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo S15e में 6.44 इंच की फुल HD+  AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2404 पिक्सल, 20:9 ऑस्पेक्टे रेशियो और 91.01 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Samsung Exynos 1080 SoC प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो Vivo S15e में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4700mAh की बैटरी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड OriginOS काम करता है।
 

Vivo T1x के स्पेसिफिकेशन


Advertisement
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo T1x में 6.58 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2408 पिक्सल, 20:9 ऑस्पेक्टे रेशियो और 91.01 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो Vivo S15e में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड Funtouch OS 12 काम करता है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 1080

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2404 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo S15e, Vivo T1x, Vivo Smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.